Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक बोले, भाजपा तैयार करेगी डाक्टरों का पैनल

    By Raksha PanthriEdited By:
    Updated: Fri, 30 Apr 2021 07:27 PM (IST)

    भाजपा मुख्यालय के साथ ही पार्टी के सभी 14 सांगठनिक जिलों में स्थापित कंट्रोल रूम के माध्यम से सेवा कार्यों को गति दी जा रही है। 21 अप्रैल से अब तक इन कंट्रोल रूम में 1820 समस्याएं दर्ज हुई जिनमें से 1320 का समाधान कराया जा चुका है।

    Hero Image
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक बोले, भाजपा तैयार करेगी डाक्टरों का पैनल।

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड भाजपा मुख्यालय के साथ ही पार्टी के सभी 14 सांगठनिक जिलों में स्थापित कंट्रोल रूम के माध्यम से सेवा कार्यों को गति दी जा रही है। 21 अप्रैल से अब तक इन कंट्रोल रूम में 1820 समस्याएं दर्ज हुई, जिनमें से 1320 का समाधान कराया जा चुका है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आमजन की सुविधा के लिए पार्टी द्वारा जल्द ही प्रदेश व जिला स्तर पर डाक्टरों का पैनल तैयार किया जाएगा, ताकि दूरभाष पर इनके माध्यम से मरीजों की कठिनाइयों का घर बैठे निदान हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि इस संकटकाल में अन्य राजनीतिक दलों को भी राजनीतिक सोच से अलग हटकर सामाजिक कार्यों के माध्यम से जनता का सहयोग करना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में हुई पत्रकार वार्ता में कौशिक ने कहा कि पार्टी कार्यकर्त्ता कोरोना से जुड़ी जनसामान्य की दिक्कतों को सुलझाने का काम कर रहे हैं तो कोरोना कर्फ्यू के दौरान प्रवासियों, श्रमिकों और वंचित वर्ग की चिंता की जा रही है। विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से जरूरतमंदों को भोजन समेत अन्य प्रकार की सहायता मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार मुस्तैदी से जुटी है। राज्य में आक्सीजन की फिलहाल कोई कमी नहीं है। सरकार के निर्णयों का लाभ जनता तक पहुंचे, इसके लिए पार्टी कार्यकर्त्ता जुटे हुए हैं।

    उन्होंने कहा कि पार्टी अपना बूथ कोरोना मुक्त करने के अभियान में लगे हैं। वैक्सीनेशन के साथ-साथ सैनिटाइजर और मास्क वितरण का प्रबंध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस संकटकाल में राजनीति नहीं, सेवा भावना की जरूरत है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने हाल में सर्वदलीय बैठक में सभी दलों से सुझाव लिए और इन पर अमल भी किया है। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने विधायकों को विधायक निधि से एक करोड़ तक की राशि कोविड संबंधी कार्यों पर खर्च करने की अनुमति दी है। इसकी एक प्रक्रिया होती है और एक-दो दिन में यह राशि विधायक निधि में आ जाएगी। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान आदि मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें- हर जरूरतमंद को भोजन और दवा पहुंचाएंगे भाजपा कार्यकर्त्‍ता

    Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें