विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रुड़की: एक साल तक बनाता रहा शारीरिक संबध, शादी का दबाव डाला तो की युवती की पिटाई; मुकदमा दर्ज

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Sun, 28 Nov 2021 01:53 PM (IST)

रुड़की में युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने दुष्कर्म किया। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया ...और पढ़ें

एक साल तक बनाता रहा शारीरिक संबध, शादी का दबाव डाला तो की युवती की पिटाई।
एक साल तक बनाता रहा शारीरिक संबध, शादी का दबाव डाला तो की युवती की पिटाई।

जागरण संवाददाता, रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने दुष्कर्म किया। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोप है कि घर आकर उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी एक युवती की मुलाकात कुछ समय पहले भगवानपुर क्षेत्र के चौल्ली निवासी असजद से हुई थी। इनके बीच प्रेम संबंध बन गये। आरोप है कि युवक एक साल से शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म कर रहा था। युवती ने कई बार उसे शादी के लिए कहा, लेकिन, वह हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर टाल देता। युवती का आरोप है की 25 नवंबर को युवक उसके घर आया। उस समय युवती के स्वजन बाजार गये थे।

युवती ने जब उसे शादी करने के लिए कहा तो उसने युवती की पिटाई कर दी। आरोप है कि असजद ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित धमकी देकर वहां से चला गया। स्वजन के आने के बाद पीड़ित ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद स्वजन युवती को लेकर कोतवाली सिविल लाइंस पहुंचे। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र चौहान ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

युवक का रास्ता रोककर पीटा, मुकदमा

सिडकुल के रोशनाबाद क्षेत्र में एक युवक के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। युवक ने मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक, रोशनाबाद निवासी बबलू शर्मा ने शिकायत देकर बताया कि उसका बेटा शुभम शर्मा 25 नवंबर की रात रोशनाबाद पुलिया पर ठेला खड़ा करके वापस आ रहा था। आरोप है कि रास्ते में हर्षित भटनागर व पवन चौहान निवासी नजीबाबाद ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- रुड़की: मंगलौर में युवक की दरिंदगी, सात साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार; बच्ची की हालत नाजुक