होटल में युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म, पीड़िता ने खाया जहर Dehradun News
होटल में एक युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया। आहत किशोरी ने घर लौटते ही जहर खा लिया। स्वजनों ने किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया। किशोरी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
देहरादून, जेएनएन। होटल में एक युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया। आहत किशोरी ने घर लौटते ही जहर खा लिया। स्वजनों ने किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया। किशोरी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
आरोप है कि दुष्कर्म करने वाले युवक ने भाई के साथ अस्पताल पहुंचकर किशोरी व उसके स्वजनों को मुंह खोलने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
थाना सहसपुर के खुशहालपुर गांव निवासी फिरोज उर्फ फैजान पर आरोप है कि 12 मार्च को सेलाकुई से एक किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया और होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। किशोरी घर लौटी और जहर खा लिया।
स्वजनों ने किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर किशोरी ने स्वजनों को आपबीती बताई। वहीं दबंग टाइप आरोपित फिरोज उर्फ फैजान अपने भाई साहिल को लेकर अस्पताल भी गया, जब परिजनों ने विरोध जताया तो गाली-गलौज की। घर में पहुंचकर किशोरी के पिता से मारपीट की। मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित पक्ष की तहरीर पर सेलाकुई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष विपिन बहुगुणा ने बताया कि पुलिस ने मुख्य आरोपित फिरोज उर्फ फैजान व मारपीट करने के आरोपित साहिल को सेलाकुई बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया।
नाबालिग को भगाने का आरोपित गिरफ्तार
नाबालिग को भगाने के आरोपित को डालनवाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही नाबालिग को स्वजनों को सौंप दिया गया है। डालनवाला कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तरकाशी की एक नाबालिग हाथीबड़कला क्षेत्र में आई थी। उत्तरकाशी का ही आरोपित अरुण दास भी देहरादून पहुंचा और नाबालिग को बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर भगा ले गया। इस मामले में पुलिस ने पहले गुमशुदगी दर्ज की थी।
यह भी पढ़ें: डीएनए रिपोर्ट में हुआ खुलासा, विवाहिता की मौत से पहले किया गया था दुष्कर्म
अब आरोपित के गिरफ्तार होने के बाद दुष्कर्म और पोक्सो का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित को अदालत के में पेश किया गया, जहां उसे जेल भेज दिया गया है। नाबालिग का मेडिकल करवा दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
यह भी पढ़ें: किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार Dehradun News