Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दस साल की बच्ची से अधेड़ ने किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

    By BhanuEdited By:
    Updated: Mon, 25 Feb 2019 01:09 PM (IST)

    सहसपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अधेड़ ने पड़ोस में रहने वाली दस साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। उस वक्त वह घर पर अकेली थी।

    Hero Image
    दस साल की बच्ची से अधेड़ ने किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

    देहरादून, जेएनएन। सहसपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अधेड़ ने पड़ोस में रहने वाली दस साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची को धमकाया कि अगर किसी को बताया जान से मार देगा। उस वक्त वह घर पर अकेली थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शर्मनाक वाकया 21 फरवरी की है। तीन दिन गुमशुम रहने के बाद रविवार सुबह बच्ची ने किसी तरह हिम्मत करके मां को पूरा वाकया बताया। मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

    महिला गांव में अपनी दस साल की बच्ची के साथ किराये पर कमरा लेकर रहती है। वह फैक्ट्री में काम करके अपना गुजर बसर करती है। 21 फरवरी को वह रोज की तरह सुबह काम चली गई। घर पर उसकी बेटी अकेली थी।

    इस बीच पड़ोस में किराये के कमरे में रहने वाला फैक्ट्री कर्मी सलीम पुत्र युनूस निवासी मोहल्ला शाहबाग कोतवाली देहात सहारनपुर उत्तर प्रदेश घर में घुस गया। उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपित ने बच्ची के साथ मारपीट की और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद से बच्ची डरी-सहमी थी। तीन दिन तक बच्ची को गुमशुम देखकर मां ने उससे कारण पूछा तो उसने आपबीती सुनाई।

    इसके बाद पीड़िता की मां ने सहसपुर थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी, लेकिन वह फरार मिला। थानाध्यक्ष विजय सिंह के अनुसार आरोपित सलीम को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपित गिरफ्तार; एक फरार

    यह भी पढ़ें: युवक ने सरेराह पकड़ा किशोरी का हाथ, लोगों ने की जमकर पिटार्इ

    यह भी पढ़ें: घूमने निकली दो युवतियों में से एक का बाइक सवार ने किया अपहरण, गिरफ्तार