विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सचिव को दिए नियमावली का परीक्षण कराने के निर्देश, बोले- पात्र युवाओं के हित न हों प्रभावित

By Sumit KumarEdited By:
Published: Sun, 03 Apr 2022 12:37 PM (IST)

शनिवार को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रविन्द्र जुगरान ने मत्स्य व पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ...और पढ़ें

मत्स्य पालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा यह ध्यान रखा जाए कि इससे पात्र युवाओं के हित प्रभावित न हों।
मत्स्य पालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा यह ध्यान रखा जाए कि इससे पात्र युवाओं के हित प्रभावित न हों।

राज्य ब्यूरो, देहरादून: मत्स्य पालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मत्स्य निरीक्षक अधीनस्थ सेवा नियमावली पर उठ रहे सवालों को देखते हुए सचिव मत्स्य आर मीनाक्षी सुंदरम को इसका परीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह ध्यान रखा जाए कि इससे पात्र युवाओं के हित प्रभावित न हों।

शनिवार को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रविन्द्र जुगरान ने मत्स्य व पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मत्स्य पालन मंत्री को बताया कि नई सेवा नियमावली से काफी युवाओं का हित प्रभावित हो रहा है। पूर्व में लागू सेवा नियमावली में जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान अथवा मत्स्यकी विज्ञान के स्नातक मत्स्य निरीक्षक के लिए आवेदन कर सकते थे। अब केवल मत्स्यकी विज्ञान में स्नातक युवा ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे हजारों स्नातक इस परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। इस पर मत्स्य व पशुपालन मंत्री ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

निर्माण कार्यों को गुणवत्ता व समय से करें पूरा: राज्यपाल

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्लूडी) को राज्य में निर्माण कार्यों को उच्च गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के अवसंरचना विकास में सीपीडब्लूडी की अहम भूमिका है।

शनिवार को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से सीपीडब्लूडी के चीफ इंजीनियर एसके शर्मा ने मुलाकात की।

यह भी पढ़ें- एक पखवाड़े से धरना दे रहे आयुर्वेदिक पैरामेडिकल कालेज के बेरोजागर कर्मचारी, सुधलेवा कोई नहीं

इस दौरान राज्यपाल ने चीफ इंजीनियर से सीपीडब्लूडी द्वारा उत्तराखंड में किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने निर्माण कार्यों में आधुनिक तकनीक तथा आइटी की भूमिका पर चर्चा की। राज्यपाल ने कहा कि सुदृढ़ आधारभूत संरचना की आधारशिला पर ही उत्तराखंड विकास और प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू सकता है। पर्यटन राज्य होने के कारण उत्तराखंड में मूलभूत सुविधाओं का विकास तथा कनेक्टिविटी में सुधार समय की मांग है। राज्य के सीमांत क्षेत्रों के विकास को भी पर्याप्त महत्व दिया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें- तीन मई को अक्षय तृतीय पर खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट, तीर्थ पुरोहितों ने निकाला शुभ मुहूर्त