Move to Jagran APP

जनता दरबार में नहीं पहुंचे मंत्री, मायूस लौटे फरियादी

देहरादून में भाजपा मुख्यालय मेे लगे जनता दरबार में मंत्री के न पहुंचने पर फरियादियों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Fri, 16 Feb 2018 05:30 PM (IST)Updated: Sat, 17 Feb 2018 11:29 AM (IST)
जनता दरबार में नहीं पहुंचे मंत्री, मायूस लौटे फरियादी
जनता दरबार में नहीं पहुंचे मंत्री, मायूस लौटे फरियादी

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: भाजपा की ओर से आयोजित जनता दरबार में कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत नहीं पहुंच पाए। उनके इंतजार में लगभग डेढ़ घंटे तक बैठने के बाद फरियादियों को कहा गया कि अब मंत्री विधानसभा में मुलाकात करेंगे। इससे मायूस कई फरियादी वापस लौट गए तो कुछ ने विधानसभा की ओर रुख किया। हालांकि, मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी उर्बादत्त भट्ट ने दावा किया कि विधानसभा में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का निस्तारण किया। 

loksabha election banner

कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को भाजपा मुख्यालय में जनता दरबार लगाने के लिए आना था। इस सूचना पर फरियादी भाजपा मुख्यालय में पहुंचने शुरू हुए। दरबार का समय 12 बजे रखा गया था। लगभग डेढ़ घंटे तक जब मंत्री नहीं पहुंचे तो पता किया गया। तब पता चला कि बैठकों में व्यस्त होने के कारण वे भाजपा मुख्यालय नहीं आ सकते। इस पर सभी फरियादियों को विधानसभा पहुंच कर कैबिनेट मंत्री से मिलने के लिए बोला गया। इसके बाद फरियादी भाजपा मुख्यालय से निकलने शुरू हुए। 

मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी उर्बादत्त भट्ट ने दावा किया कि विधानसभा में फरियादियों के मिलने की व्यवस्था कराई गई। कैबिनेट मंत्री ने उनकी समस्याओं को सुन कर उनका निस्तारण भी किया। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री की विधानसभा में लगातार बैठकें थीं। बैठकों में अधिक समय लगने के कारण उन्हें आने में विलंब हो रहा था। उन्होंने फरियादियों को विधानसभा बुलवाया और वहां उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान निकाला गया।  

यह भी पढ़ें: थौलधार के गांवों में पानी का संकट, सुनवार्इ नहीं

यह भी पढ़ें: पानी नहीं मिला तो गांव से करना पड़ेगा पलायन 

यह भी पढ़ें: अधिकारियों के हाथ में है इन गांवों के उजाले की डोर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.