विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विदेशी परिंदों के कलरव से गुलजार हुआ आसन वेटलैंड, यहां पहुंचे ये परिंदे

By Edited By:
Published: Wed, 21 Nov 2018 09:36 PM (IST)Updated: Fri, 23 Nov 2018 08:30 AM (IST)

देश के पहले कंजरवेशन रिजर्व आसन वेटलैंड प्रवासी परिंदों की 24 व लोकल की 22 प्रजातियों यानि कुल 46 प्रजातियों ...और पढ़ें

विदेशी परिंदों के कलरव से गुलजार हुआ आसन वेटलैंड, यहां पहुंचे ये परिंदे
विदेशी परिंदों के कलरव से गुलजार हुआ आसन वेटलैंड, यहां पहुंचे ये परिंदे

विकासनगर, जेएनएन। देश के पहले कंजरवेशन रिजर्व आसन वेटलैंड में बुधवार को बार हेडेट गीज व ग्रे लेग गीज प्रजाति के परिंदे भी प्रवास को पहुंच गए। अब प्रवासी परिंदों की 24 व लोकल की 22 प्रजातियों यानि कुल 46 प्रजातियों के करीब तीन हजार परिंदों के प्रवास करने के कारण आसन नमभूमि गुलजार है। परिंदों की चहचहाहट पक्षी प्रेमियों को लुभा रही है। इसी के मद्देनजर आसन रेंज की टीम ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है। 

आसन नमभूमि में विदेशी प्रजातियों मैलार्ड, पलाश फिश ईगल, सुर्खाब, कामनकूट, गैडवाल, लिटिल ग्रेब, इरोशियन विजन, कामन पोचार्ड, टफ्ड पोचार्ड आदि प्रजातियों के विदेशी परिंदे पहले ही प्रवास पर आ चुके थे, बुधवार को बार हेडेड गीज व ग्रे लेग गीज प्रवास पर पहुंचे हैं, बार हेडेड गीज की संख्या 40 व ग्रे लेग गीज अभी दस के करीब देखे गए हैं। वर्तमान में परिंदों की संख्या बढ़कर 3000 के करीब पहुंच चुकी है। उमड़ रहे पर्यटक बोटिंग के साथ ही बर्ड वाचिंग का आनंद ले रहे हैं। 

चकराता वन प्रभाग का अतिरिक्त प्रभार देख रहे कालसी वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी सुरेंद्र कुमार व रेंजर आसन जवाहर सिंह तोमर ने रेंज टीम को प्रवासी परिंदों की सुरक्षा को रात दिन गश्त के निर्देश दिए हैं। जिसके चलते वन बीट अधिकारी आसन प्रदीप कुमार सक्सेना मय टीम के गश्त कर रहे हैं। सक्सेना ने बताया कि ठंड बढ़ने के साथ ही प्रवासी परिंदों की संख्या में इजाफा होता जाएगा।

ये परिंदे बढ़ाते हैं आसन नमभूमि की शान

कंजरवेशन रिजर्व आसन नमभूमि क्षेत्र में वूली नेक्टड, पेंटेड स्टार्क, रुडी शेलडक, ब्लैक आइबीज नया नाम रेड कैप्ट आइबीज, पलास फिश ईगल, ग्रेट क्रेस्टेड ग्रेब, ग्रे लेग गूज, रुडी शेलडक, गैडवाल, इरोशियन विजन, मैलार्ड, स्पाट बिल्ड डक, कामन पोचार्ड, टफ्ड डक, पर्पल स्वेप हेन, कामन मोरहेन, कामन कूट, ब्लैक विंग्ड स्किल्ड, रीवर लोपविंग, ब्लैक हेडेड गल, पलास फिश ईगल, इरोशियन मार्क हेरियर, लिटिल ग्रेब, डारटर, लिटिल कोरमोरेंट, लिटिल इ ग्रेट, ग्रेट इ ग्रेट, ग्रे हेरोन, पर्पल हेरोन कामन किंगफिशर, व्हाइट थ्रोटेड किंगफिशर, पाइज्ड किंगफिशर आदि प्रजातियों के परिंदे प्रवास पर रहते हैं। 

यह भी पढ़ें: यहां आ रहे विदेशी प्रजाति के परिंदे, पिनटेल्स की आमद से पक्षी प्रेमी उत्साहित

यह भी पढ़ें: देश के पहले कंजरवेशन रिजर्व आसन वेटलैंड में बढ़ा प्रवासी परिंदों का कलरव