बैसाखी पर दी शुभकामनाएं
राज्य ब्यूरो, देहरादून राज्यपाल डॉ. कृष्ण कात पाल, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और विधानसभ
By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Apr 2018 08:33 PM (IST)Updated: Fri, 13 Apr 2018 08:33 PM (IST)
राज्य ब्यूरो, देहरादून
राज्यपाल डॉ. कृष्ण कात पाल, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने सभी प्रदेशवासियों को बैसाखी की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि बैसाखी का पर्व उमंग, उत्साह व खुशहाली का पर्व है। यह हमारी सामाजिक व आर्थिक व्यवस्था में खेती व किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका की याद दिलाता है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि बैसाखी परिश्रम के प्रतिफल के साथ ही हर्ष और उल्लास का पर्व है। यह उत्साह व भाईचारे का भी त्यौहार है। उन्होंने कहा कि नई फसल के कटने से जुड़ा यह पर्व हमारी समृद्ध सास्कृतिक परंपराओं तथा किसान व कृषि संस्कृति का भी परिचायक है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें