Move to Jagran APP

स्वयं सहायता समूह देंगे स्वच्छता अभियान में योगदान

संवाद सहयोगी, विकासनगर: स्वच्छता ही सेवा अभियान को सफल बनाने के लिए हरबर्टपुर नगर पालिका

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 10:02 PM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 10:02 PM (IST)
स्वयं सहायता समूह देंगे स्वच्छता अभियान में योगदान
स्वयं सहायता समूह देंगे स्वच्छता अभियान में योगदान

संवाद सहयोगी, विकासनगर: स्वच्छता ही सेवा अभियान को सफल बनाने के लिए हरबर्टपुर नगर पालिका परिषद महिला स्वयं सहायता समूहों की सहायता लेगी। इसके लिए बाकायदा प्रत्येक वार्ड में एक महिला को स्वच्छता के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा। सोमवार को पालिका प्रशासन ने शहर के आठ महिला स्वयं सहायता समूहों के साथ बैठक कर कार्य योजना को मूर्त रूप देने पर मंथन किया। साथ ही महिलाओं को पॉलीथिन से होने वाले नुकसान की जानकारी दी।

loksabha election banner

पालिका के अधिशासी अधिकारी एलएम दास ने बताया कि पॉलीथिन उन्मूलन के लिए कार्रवाई के बजाय सामाजिक जागरूकता पर ज्यादा जोर दिया जाना चाहिए। बस्तियों में जाकर लोगों को पॉलीथिन से होने वाले नुकसान की जानकारी दी जानी जरूरी है। बताया कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं पॉलीथिन उन्मूलन के लिए जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही जूट व कपड़े के बैग बनाकर उन्हें बस्तियों में मुहैया करा सकती हैं। इससे पॉलीथिन के उपयोग पर रोक लगने के साथ ही महिलाओं को आय भी प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के लिए जागरूक करने को महिलाएं सशक्त भूमिका निभा सकती हैं। महिलाओं द्वारा शुरू किया गया अभियान आम लोगों का ध्यान केंद्रित करता है। बताया कि अभियान में शामिल महिला समूहों को पालिका प्रशासन द्वारा पुरस्कृत भी किया जाएगा। बैठक में कृष्णा स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष पूनम कंसल, नीलम रोहित, मंजू, जागृति समूह की अध्यक्ष एकता तिवारी, सुधा नेगी, शांति समूह की अध्यक्ष रुचिका बहुगुणा, स्वाति, मंजू, भगवती समूह की अलका डालाकोटी, सीमा नेगी, हिमानी, एकता समूह की संगीता, मधु, रविता, प्रतिज्ञा समूह की कविता थापा, अनीता अग्रवाल, सरस्वती समूह की माहेश्वरी बिष्ट, रेखा राणा, निर्मला देवी सहित नपा के पवन थापा, र¨वद्र कुमार, साहना आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.