गढ़वाली गीतों पर थिरके दर्शक, चिट रूमाल हाई धरयूं च रहा छाया
राजधानी देहरादून में आयोजित गढ़ कौथिग युवोत्सव के दूसरे दिन लोग लोक गायक मीना राणा और गजेंद्र चौहान के गानों पर जमकर झूमे।
देहरादून, [जेएनएन]: गढ़वाल भ्रातृ मंडल संस्था के तत्वावधान में आयोजित गढ़ कौथिग युवोत्सव के दूसरे दिन लोकगायक गजेंद्र राणा और मीना राणा ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। उनके 'चिट रुमाल हाई धरयूं च', 'भैजि कू ब्यो', 'हम उत्तराखंडी छं' गीतों पर दर्शक थिरकने को मजबूर हो गए।
गढ़ कौथिग के सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गढ़ कौथिग गढ़वाल की संस्कृति के संरक्षण में अहम भूमिका निभा रहा है। इस कार्यक्रम में गढ़वाली लोगों को एक मंच पर आने का मौका मिलता है।
इसके बाद सांस्कृतिक संध्या में विभिन्न महिला संस्थाओं ने सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके बाद प्रसिद्ध लोकगायक गजेंद्र राणा ने कई लोकप्रिय गीत पेशकर समां बांध दिया। पुष्पा छोरी पौड़ी खाल की, नि रयेंदू मैसी, नौकरी मिन सरकारी छोड़ याली सुवा, बबली तेरू मोबाइल आदि गानों ने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं, लोकगायिका मीना राणा ने 'हम उत्तराखंडी छ' लोकगीत से उत्तराखंडियों को गौरवांवित महसूस कराया। कार्यक्रम में महिला सम्मान में मशरूम गर्ल के नाम से प्रसिद्ध दिव्या रावत को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक एचएम बर्थवाल, सचिव राज फरस्वाण, अध्यक्ष रघुनंदन सिंह रावत, उपाध्यक्ष राकेश जुयाल, उमराव सिंह गुसाईं, ईश्वर सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: गढ़-वंदना नारेण-नारेण में हुए संपूर्ण देवभूमि के दर्शन
यह भी पढ़ें: लोक वाद्यों की धुन पर जीवंत हुर्इ उत्तराखंड की संस्कृति
यह भी पढ़ें: भैलो के रंग में रंगी द्रोण नगरी, दिखी उत्तराखंड की सप्तरंगी छटा