छह नक्शे जोड़कर बन रही थी बिल्डिंग, देहरादून में एमडीडीए ने किया सील
एमडीडीए ने देहरादून में अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करते हुए धोरण रोड और सहस्रधारा रोड पर तीन स्थानों को सील ...और पढ़ें

धोरण रोड के आइटी पार्क क्षेत्र में स्वीकृत मानचित्रों से छेड़छाड़।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून । शहर में भवन निर्माण के नियमों को दरकिनार कर मनमाने तरीके से निर्माण करने वालों पर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने शिकंजा कसा है।
शनिवार को धोरण रोड स्थित आइटी पार्क क्षेत्र और सहस्रधारा रोड पर तीन स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण सील किए गए। धोरण रोड पर छह स्वीकृत मानचित्रों के तहत प्रस्तावित निर्माणों को जोड़कर एक भवन बनाया जा रहा था, जबकि सहस्रधारा रोड पर बिना मानचित्र स्वीकृति के सात दुकानें बनाई जा रही थीं।
एमडीडीए की प्रवर्तन टीम ने धौरण रोड स्थित दून डिवाइन परिसर में मैसर्स युग रियल एलएलपी (देवेश वरयानी) के निर्माण पर कार्रवाई की। प्राधिकरण के अनुसार यहां छह स्वीकृत मानचित्रों के अनुरूप प्रस्तावित निर्माणों को आपस में जोड़कर एक भवन के रूप में विकसित किया जा रहा था।
निर्माण सील
फ्लैट बनाने के उद्देश्य से स्वीकृत मानचित्रों से विचलन किए जाने पर प्राधिकरण ने वाद योजित कर निर्माण सील कर दिया। प्राधिकरण की दूसरी कार्रवाई मंदाकिनी विहार में हुई। यहां शुभ्रा राय की ओर से बिना मानचित्र स्वीकृति के तीन दुकानों का निर्माण किया जा रहा था।
एमडीडीए के अनुसार संबंधित पक्ष को अपना पक्ष रखने और अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए अवसर दिए गए, लेकिन संतोषजनक जवाब व आवश्यक दस्तावेज नहीं मिले। इसके बाद निर्माण सील कर दिया गया। इसी मार्ग पर नार्थ साइड सिटी पार्क के निकट साहनी की ओर से बिना मानचित्र स्वीकृति के चार दुकानें बनाई जा रही थीं। जिन्हें सील किया गया।
शहर के सुनियोजित विकास से समझौता नहीं किया जाएगा। भवन निर्माणकर्ताओं को स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप ही निर्माण करना होगा। अनधिकृत निर्माणों की निगरानी जारी है। नियमानुसार प्रक्रिया पूरी करने के बाद नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सीलिंग समेत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। - बंशीधर तिवारी, उपाध्यक्ष एमडीडीए
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।