Move to Jagran APP

वृक्ष जीवन का आधार, इनका संरक्षण बेहद जरूरी, महापौर ने गौहरी रेंज में किया पौधारोपण

नगर निगम महापौर अनीता ममगाईं ने कहा कि पेड़ों के अंधाधुंध कटान होने की वजह से देश ही नहीं दुनिया भर में पर्यावरण पर संकट मंडराने लगा है। हरित प्रदेश उत्तराखंड भी इसी गंभीर समस्या की चपेट में है। इस चुनौती से निपटने का एकमात्र उपाय पौधारोपण है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Fri, 23 Jul 2021 05:35 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jul 2021 05:35 PM (IST)
वृक्ष जीवन का आधार, इनका संरक्षण बेहद जरूरी, महापौर ने गौहरी रेंज में किया पौधारोपण
हरेला महोत्सव के तहत महापौर अनीता ममगाईं ने गौहरी रेंज में पौधारोपण किया।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। नगर निगम महापौर अनीता ममगाईं ने कहा कि पेड़ों के अंधाधुंध कटान होने की वजह से देश ही नहीं दुनिया भर में पर्यावरण पर संकट मंडराने लगा है। हरित प्रदेश उत्तराखंड भी इसी गंभीर समस्या की चपेट में है। इस चुनौती से निपटने का एकमात्र उपाय पौधारोपण है।

loksabha election banner

शुक्रवार को हरेला महोत्सव के तहत राजाजी टाइगर रिजर्व की गौहरी रेंज के अंतर्गत कुनाऊ विश्राम गृह में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में नगर निगम महापौर अनीता ममगाईं ने कहा कि निरंतर प्रदूषित हो रहे वातावरण को पौधे लगाकर सुरक्षित किया जा सकता है। वृक्ष मनुष्य के जीवन का आधार हैं। हमें उनका संरक्षण अपने बच्चों की तरह करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण और वनों के संरक्षण के लिए सिर्फ सरकारी प्रयास ही काफी नहीं है। इसके लिए समाज को भी सामूहिक रूप से महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने की जरूरत है। वर्तमान में पर्यावरण संरक्षण को लेकर आम जनमानस जागरूक हो रहा है।

इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी धीर सिंह, नेहा नेगी, पार्षद अनीता रैना, विजय बडोनी, कमलेश जैन, पंकज शर्मा, राजपाल ठाकुर, रूपेश गुप्ता, दीनदयाल कुकरेती, हरपाल सिंह गुसाईं, वीरेंद्र प्रसाद बडौला, महेंद्र सिंह, चंद्र मोहन सिंह पंवार आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.