विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather Update: उत्‍तराखंड में आज नैनीताल समेत चार जिलों में पड़ सकती हैं तेज बौछार

By Sunil NegiEdited By:
Published: Fri, 09 Jul 2021 07:49 AM (IST)

Uttarakhand Weather Update दून समेत आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश ने उमस और गर्मी से फौरी राहत दी। मौसम ...और पढ़ें

मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी शुक्रवार को भी नैनीताल समेत चार जिलों में तेज बौछार पड़ सकती हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी शुक्रवार को भी नैनीताल समेत चार जिलों में तेज बौछार पड़ सकती हैं।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भारी बारिश के कारण चीन सीमा को जोड़ने वाला कुलागाड़ मोटर पुल बह गया। साथ ही कई पैदल पुलों को भी नुकसान पहुंचा है। इधर, दून समेत आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश ने उमस और गर्मी से फौरी राहत दी। मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी शुक्रवार को भी नैनीताल समेत चार जिलों में तेज बौछार पड़ सकती हैं। जबकि, अन्य क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश ने दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। गुरुवार को पिथौरागढ़ में सीमांत तहसील धारचूला में भारी बारिश से चीन सीमा को जोड़ने वाला कुलागाड़ पुल बह गया। वहीं, पांगला में भी पांच पैदल पुल बह गए। उधर, प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह से ही धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही। दून में बेचैन करने वाली गर्मी और उमस ने बेहाल किया।

हालांकि, दोपहर बाद काले बादलों ने आसमान में डेरा डाल लिया। करीब साढ़े तीन बजे गरज के साथ बौछार पड़नी शुरू हुईं। इसके बाद झमाझम बारिश का सिलसिला आधे घंटे से अधिक समय तक चला। कुमाऊं मंडल के नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत में भी कई जगह भारी बारिश हुई। चमोली, पौड़ी व टिहरी के कुछ इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश रिकार्ड की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, शुक्रवार को पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में तेज बौछार के साथ ही भारी बारिश की आशंका है। जबकि, दून समेत अन्य इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

प्रमुख शहरों का तापमान

  • शहर----------अधिकतम----न्यूनतम
  • देहरादून---------35.2----------25.9
  • मसूरी----------24.4----------17.5
  • टिहरी----------26.2----------19.6
  • उत्तरकाशी----28.1----------16.4
  • हरिद्वार------34.3----------24.2
  • जोशीमठ------24.3----------14.3
  • पिथौरागढ़----29.7----------21.6
  • अल्मोड़ा-----30.2----------20.1
  • मुक्तेश्वर----25.0----------16.5
  • नैनीताल-----23.1----------15.0
  • चंपावत------26.0----------19.0
  • यूएसनगर---34.6----------27.8

यह भी पढ़ें:-Uttarakhand Weather Updates: उत्तराखंड के पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी