विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mass Murder in Uttarakhand: गला काटकर अपने ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या, मां-बीवी सहित 3 बच्‍चों को सुलाया मौत की नींद

By Nirmala BohraEdited By:
Published: Mon, 29 Aug 2022 08:11 AM (IST)Updated: Mon, 29 Aug 2022 08:18 AM (IST)

Mass Murder in Uttarakhand घटना के बाद से डोईवाला में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट ...और पढ़ें

Mass Murder in Uttarakhand : युवक ने गला काटकर की पांच लोगों की हत्‍या। जागरण
Mass Murder in Uttarakhand : युवक ने गला काटकर की पांच लोगों की हत्‍या। जागरण

टीम जागरण, डोईवाला: Mass Murder in Uttarakhand : देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में एक साथ एक ही परिवार के पांच सदस्‍यों की हत्‍या का मामला सामने आया है। मृतकों में आरो‍पित की मां, पत्‍नी और तीन बेटियां शामिल हैं। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ की जा रही है। सभी के शव पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्‍पताल भेजे गए हैं।

घटना के बाद से डोईवाला में हड़कंप

आरोपित ने अपनी मां, पत्‍नी और तीन बच्‍चों को गला काटकर मौत के घाट उतार दिया है। घटना के बाद से डोईवाला में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। डीआइजी गढ़वाल करण सिंह नगर नगन्याल घटनास्थल पर पहुंचे।

आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर और एसपी देहात कमलेश उपाध्याय मौके पर पहुंचीं। आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। पूजा पाठ करने के बाद आरोपित ने परिवार के एक-एक सदस्य को मौत के घाट उतारा। वहीं आरोपित की एक बेटी अपनी बुआ के यहां गई थी, जो सुरक्षित है।

मां दिमागी तौर पर अस्वस्थ, बेटी दिव्यांग

आरोपित महेश कुमार उम्र 47 वर्ष पुत्र दिनेश कुमार निवासी इलाहाबाद रोड थाना अतर्रा जिला बांदा उत्तर प्रदेश रानीपोखरी देहरादून के नागघेर में रहता है। यहां उसने काफी समय पहले अपना मकान बना लिया था।

पंडिताई का काम करता है आरोपित

वह पंडिताई का काम करता है। उसकी मां दिमागी तौर पर अस्वस्थ थी वहीं एक बेटी दिव्यांग थी। बताया जा रहा उसका एक भाई ऋषिकेश में रहता है। उसका भाई रानीपोखरी पहुंच गया है। पुलिस उसने जानकारी ले रही है।

सदस्यों को क्यों मारा इसका पता चला 

एसएसपी देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि आरोपित महेश कोई काम नहीं करता था। उसका बड़ा भाई उमेश हर माह  खर्चेे के लिए रुपये देता था। आरोपित दिन भर पूजा पाठ करता था। महेश और उसकी पत्‍नी के बीच इसी बात को लेकर विवाद रहता था।

आज सोमवार की सुबह भी विवाद हुआ। इस दौरान पत्‍नी ने पूजा पाठ छोड़कर नाश्‍ते में मदद करने के लिए कहा। जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। कहासुनी के बाद आरोपित महेश ने पांचों की हत्‍या कर दी।

मृतकों की सूची:

  • बीतन देवी उम्र 75 वर्ष- माता
  • नीतू देवी उम्र 36 वर्ष- पत्नी
  • अपर्णा उम्र 13 वर्ष- पुत्री
  • स्वर्णा उर्फ गुल्लो उम्र 11 वर्ष पुत्री
  • अन्नपूर्णा उम्र 9 वर्ष पुत्री

जाखन नदी में हाथ व मुंह बंधा हुआ एक शव मिला

रानीपोखरी पुल के पास जाखन नदी में एक शव भी पुलिस को मिला है। जिसके दोनों हाथ व मुंह बंधा हुआ है। पुलिस हत्या की आशंका जता रही है।