विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा के मंडल अध्यक्षों की 30 नवंबर को होगी घोषणा Dehradun News

By BhanuEdited By:
Published: Mon, 25 Nov 2019 12:16 PM (IST)

भारतीय जनता पार्टी महानगर एवं मंडलों के चुनाव अधिकारियों व सह चुनाव अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। इस बार 30 ...और पढ़ें

भाजपा के मंडल अध्यक्षों की 30 नवंबर को होगी घोषणा Dehradun News
भाजपा के मंडल अध्यक्षों की 30 नवंबर को होगी घोषणा Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी महानगर एवं मंडलों के चुनाव अधिकारियों व सह चुनाव अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में चुनाव संबंधी प्रपत्र भी सौंपे गए।  इस बार 30 नवंबर को एक साथ पूरे प्रदेश के मंडल अध्यक्षों की घोषणा होगी।

परेड ग्राउंड स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने महानगर और मंडल के चुनाव और सह चुनाव अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां बूथ से राष्ट्रीय अध्यक्ष तक के चुनाव नियमित एवं लोकतांत्रिक ढंग से कराए जाते हैं। कहा कि इस बार 30 नवंबर को एक साथ पूरे प्रदेश के मंडल अध्यक्षों की घोषणा होगी। पार्टी के संविधान में वर्णित अहर्ताओं को पूरा करने वाले कार्यकर्ता ही मंडल अध्यक्ष बन पाएंगे। 

महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने कहा कि 26 नवंबर से संविधान दिवस के कार्यक्रम वार्ड, बूथ स्तर पर होंगे। इसमें संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान को जनता के बीच पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी चुनाव अधिकारी पूर्ण निष्ठा और निष्पक्षता से दायित्व निभाएंगे और 28 नवंबर तक अपनी रिपोर्ट जिला चुनाव कार्यालय के जरिये प्रदेश कार्यालय को भेजेंगे। 

सभी बूथ-वार्ड अध्यक्ष, मंडलों के पदाधिकारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, प्रदेशपदाधिकारी, मोर्चे-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, पार्षद, विधायक, दायित्व धारी, महापौर, सांसद, उम्मीदवार अपनी रुचि मंडल चुनाव अधिकारियों को दर्ज कराएंगे। इसके आधार पर मंडल चुनाव अधिकारी अपनी रिपोर्ट एवं पैनल तैयार करेंगे। 

यह भी पढ़ें: रुड़की नगर निगम चुनाव: 20 साल से रुड़की में निर्दलीय का रहा कब्जा, पढ़िए पूरी खबर

महानगर सहायक चुनाव अधिकारी अरविंद जैन ने सभी चुनाव अधिकारियों को चुनाव से संबंधित सभी प्रारूप एवं प्रपत्र उपलब्ध कराए। इस मौके पर सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी। इस दौरान रजनी कुकरेती, राजेंद्र सिंह ढिल्लो, विनोद शर्मा, विनोद सिंह रांगड़, दिनेश सेमवाल, रविंद्र, मुरलीधर शर्मा, विष्णु गुप्ता, श्याम अग्रवाल, श्याम पंत, विनोद महार आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: रुड़की नगर निगम चुनाव में भाजपा से बागी गौरव गोयल महापौर निर्वाचित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।