अधेड़ ने बाग में पेड़ के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या
राजपुर थाना क्षेत्र के चंद्रौटी ग्राम के बाग में सुबह 45 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता मिला। पुलिस खुदकुशी मानकर जांच कर रही है।
देहरादून, जेएनएन। राजपुर थाना क्षेत्र के चंद्रौटी ग्राम के बाग में सुबह 45 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पेड़ से उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम में लटकने से मौत को कारण बताया गया है। पुलिस भी खुदकुशी मानकर जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान विजय क्षेत्री (45) पुत्र स्व.मोहपत क्षेत्री निवासी ग्राम चंद्रौटी जाखन के रूप में हुई है। विजय की शादी तकरीबन बारह साल पहले हुई थी, लेकिन अभी तक कोई संतान नहीं हुई।
विजय मेहनत-मजदूरी कर घर का खर्च चलाता था, लेकिन इधर कई महीने से उसके पास कोई काम नहीं था। करीब छह महीने पहले पत्नी भी उससे अलग रहने लगी। इसकी वजह से मानसिक तौर पर काफी परेशान चल रहा था।
सुबह लोगों ने देखा कि विजय गांव के बाग में पेड़ से बंधी चुन्नी से लटक रहा है। चौकी इंचार्ज जाखन उमेश कुमार ने बताया कि शरीर पर चोट या कोई निशान नहीं मिले हैं। पीएम रिपोर्ट में हैंगिग आने से स्पष्ट हो गया है कि उसने खुदकुशी की है। विजय के भाई पास में ही रहते हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।