विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rurkee News: शख्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

By Jagran NewsEdited By: Nitesh Srivastava
Published: Thu, 09 Mar 2023 11:08 AM (IST)

मंगलौर के मोहल्ला खालसा निवासी बबलू उम्र 42 साल अपने घर पर अकेला था उसके परिजन पड़ोस में गए हुए ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। जागरण
तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। जागरण

 जागरण संवाददाता, मंगलौर (रुड़की)। मोहल्ला खालसा निवासी युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना में 4 आरोपित शामिल बताए गए हैं घटना बुधवार की देर रात की है। मंगलौर के मोहल्ला खालसा निवासी बबलू उम्र 42 साल अपने घर पर अकेला था, उसके परिजन पड़ोस में गए हुए थे, बताया जाता है कि तभी चार पांच लोग उसके घर पर आये और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

जब परिजन वापस घर लौटे तब उन्हें घटना की जानकारी हुई और पुलिस को घटना के संबंध में जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, कोतवाली के एसएसआई संजीव थपलियाल ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।