विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनिया गांधी की किताब पर BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का वार, सिख नरसंहार छिपाने का लगाया आरोप

Published: Wed, 11 Nov 2026 10:23 PM (IST)

उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सोनिया गांधी की किताब पर कांग्रेस को मुस्लिम तुष्टीकरण और 1984 सिख नरसंहार में राजीव गांधी सरकार की भूमिका छिपाने का आरोप लगाया।

भट्ट ने कहा कि कांग्रेस बाबरी ढांचे पर आंसू बहाती है, पर रामभक्तों के बलिदान पर संवेदना नहीं दिखाती।

भट्ट ने कहा कि कांग्रेस बाबरी ढांचे पर आंसू बहाती है, पर रामभक्तों के बलिदान पर संवेदना नहीं दिखाती।

HighLights

  1. सोनिया गांधी पर मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप।

  2. 1984 सिख नरसंहार में कांग्रेस की भूमिका छिपाने का प्रयास।

  3. बाबरी ढांचे पर आंसू, रामभक्तों के बलिदान पर नहीं संवेदना।

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब में किए गए खुलासों को लेकर उत्तराखंड में भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोला है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट ने सोनिया गांधी पर मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति करने और वर्ष 1984 के सिख नरसंहार के मामले में तत्कालीन राजीव गांधी सरकार की भूमिका पर पर्दा डालने का प्रयास करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी की किताब ने कांग्रेस के उस पुराने राजनीतिक चरित्र को फिर उजागर किया है, जिसमें आतंकी एनकाउंटर और बाबरी ढांचे के ध्वस्तीकरण पर तो आंसू निकलते हैं, लेकिन राष्ट्रभक्तों और रामभक्तों के बलिदान पर संवेदना नहीं दिखती।

भट्ट ने कहा कि सोनिया गांधी ने किताब में विवादित बाबरी ढांचे के ध्वस्तीकरण पर अपनी आंखों में आंसू आने का उल्लेख किया है। उनके अनुसार, यह कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति का उदाहरण है। उन्होंने बाटला हाउस एनकाउंटर का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं की संवेदना आतंकियों के लिए दिखाई देती रही, जबकि इंस्पेक्टर मोहन जोशी जैसे पुलिसकर्मियों के बलिदान और नक्सली हमलों में शहीद हुए अर्धसैनिक बलों के जवानों के प्रति वैसी संवेदना नहीं दिखाई गई।

उन्होंने शाहबानो प्रकरण, वर्ष 1984 के सिख नरसंहार और रामभक्तों पर गोली चलाए जाने की घटनाओं का उल्लेख कर कांग्रेस की नीतियों पर सवाल उठाए। भट्ट ने सोनिया गांधी पर वर्ष 1984 के सिख नरसंहार के दौरान दिल्ली में सेना की तैनाती में देरी के लिए तत्कालीन सेनाध्यक्ष जनरल वैद्य का नाम जोड़कर तत्कालीन राजीव गांधी सरकार की जिम्मेदारी से ध्यान हटाने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि जनरल वैद्य के साक्षात्कारों और पुस्तकों में इस तरह की सलाह का उल्लेख नहीं मिलता। ऐसे में किताब में उनके नाम का उल्लेख सेना के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है। भट्ट ने तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के उस बयान का भी उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।