उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने PM मोदी से की मुलाकात, बेटे की शादी का दिया इनविटेशन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने पुत्र के विवाह का निमंत्रण दिया, जहां प्रधानमंत्री ने उनके परिवार को स्नेह और आशीर्वाद प्रदान किया।
-1790650316433_m.webp)
HighLights
महेंद्र भट्ट ने पीएम मोदी को विवाह निमंत्रण दिया।
प्रधानमंत्री ने भट्ट के परिवार को आशीर्वाद दिया।
मुलाकात को ऊर्जादायी और सौभाग्यपूर्ण बताया गया।
राज्य ब्यूरो, देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की।
इस दौरान महेंद्र भट्ट ने अपने सुपुत्र के विवाह समारोह का निमंत्रण पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपा। इस अवसर पर भट्ट के साथ उनकी पत्नी, पुत्र एवं पुत्री भी उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परिवार को अपना स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री से मिलना सदैव ऊर्जादायी और प्रेरणादायक होता है। परिवार सहित प्रधानमंत्री का आशीर्वाद प्राप्त होना अत्यंत सौभाग्य और हर्ष का विषय है।
