विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक रात के प्रवास पर देहरादून के कनबुआ पहुंचे महासू देवता, जयकारों से गूंजा क्षेत्र

Published: Sat, 09 May 2026 05:47 PM (IST)

मन्नत पूरी होने पर महासू देवता की देव पालकी कनबुआ गांव निवासी भवान सिंह पंवार के घर एक रात के प्रवास पर पहुंची।

मन्नत पूरी होने पर एक रात के प्रवास के लिए महासू देवता की पालकी को लेकर कनबुआ पहुंचे श्रद्धालु। समिति

मन्नत पूरी होने पर एक रात के प्रवास के लिए महासू देवता की पालकी को लेकर कनबुआ पहुंचे श्रद्धालु। समिति 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, साहिया (देहरादून)। कालसी तहसील अंतर्गत खत शिलगांव के कनबुआ गांव में शुक्रवार को एक रात के प्रवास पर महासू देवता पहुंचे। मन्नत पूरी होने पर कनबुआ निवासी भवान सिंह पंवार महासू देवता की देव पालकी को अपने घर लाए। इस दौरान पूरा क्षेत्र महासू देवता के जयकारों से गुंजायमान रहा।

जौनसार बावर में मन्नत पूरी होने पर देवता को एक रात के प्रवास पर घर लाने की परंपरा है। कनबुआ निवासी भवान सिंह ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व उन्होंने भंजरा (पंचरा) गांव स्थित महासू देवता मंदिर में परिवार की सुख समृद्धि और शांति के लिए मन्नत मांगी थी।

मन्नत पूरी होने पर उन्होंने परंपरा निभाई। शुक्रवार सुबह शुभ मुहूर्त में देव पुजारी, वजीर, भंडारी और ठाणी सहित देव कारिंदों ने मंदिर के गर्भगृह से देव पालकी को बाहर निकाला।

इसके बाद खत शिलगांव के 10 गांवों के श्रद्धालुओं के साथ देव पालकी ने पदयात्रा करते हुए कनबुआ के लिए प्रस्थान किया। दोपहर करीब तीन बजे देव पालकी कनबुआ पहुंची।

धार्मिक आयोजन के दौरान देवता के पुजारी शुभम शर्मा, वजीर दिगंबर सिंह राणा, भंडारी रमेश चौहान, कुंवर सिंह चौहान, प्रताप सिंह, खाग स्याणा विरेन्द्र सिंह पंवार, कनबुआ स्याणा शांति सिंह पंवार, संतन सिंह पंवार, देव माली दिवान सिंह, दत्तराम पंवार, पूरण सिंह पंवार, नारायण सिंह पंवार आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- देहरादून के कचटा में चालदा देवता के जागड़े में उमड़ा जनसैलाब, लोक गायकों ने बांधा समां

यह भी पढ़ें- देहरादून: 39 साल बाद कचटा में विराजे चालदा महासू देवता, जागड़ा पर्व में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

यह भी पढ़ें- देहरादून: चालदा महासू महाराज की प्रवास यात्रा, आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम