देहरादून के कचटा में चालदा देवता के जागड़े में उमड़ा जनसैलाब, लोक गायकों ने बांधा समां
कचटा मंदिर में चालदा देवता के दर्शन के लिए 25 हजार से अधिक श्रद्धालु उमड़े, जहां लोक गायकों ने हारुल ...और पढ़ें

कचटा मंदिर में चालदा देवता के विराजमान होने पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी आवाज का जादू चलाते लोक गायक सन्नी दयाल। वहीं, अपनी प्रस्तुति देती लोक गायिका रेशमा शाह। समिति

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, साहिया (देहरादून)। कचटा मंदिर में शुक्रवार सुबह से ही चालदा देवता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, कालसी ब्लाक प्रमुख सावित्री चौहान, उप प्रमुख मीरा राठौड़, भाजपा नेता रामशरण नौटियाल ने देवता के चरणों में शीश नवाया।
इस मौके पर लोक गायक रेशमा शाह, सन्नी दयाल, धर्मेंद्र परमार, संतराम कुंवर, राहुल वर्मा, सचिन वर्मा, दक्ष चौहान, तनिष्क चौहान व आंचल शर्मा ने हारुल व तांदी गीतों पर समा बांधा।
संस्कृति विभाग उत्तराखंड के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में देर रात तक ब्रह्मकमल ग्रुप, हेमंत बुटोला ग्रुप, ग्रीष पहाड़ी ग्रुप और पूनम सती ग्रुप के लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस मौके पर खत कोरू के सदर स्याणा सुनील दत्त जोशी, मंदिर समिति अध्यक्ष सीताराम चौहान, विरेंद्र सिंह चौहान, भारत चौहान, राजवीर सिंह राठौर, श्याम सिंह राठौर, अमर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
25 हजार श्रद्धालुओं ने किया चालदा देवता के दर्शन
कचटा में चालदा देवता के पवित्र जागड़े में लगभग 25 हजार श्रद्धालुओं ने पहुंचकर देवदर्शन किए। सात मई को चालदा देवता 39 साल बाद खत कोरू में विराजे। चालदा महासू महाराज अलगे पांच वर्षों तक कचटा में प्रवास करेंगे।
