विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

LPG रिफिल बुकिंग: अब शहरी व ग्रामीण सभी क्षेत्रों के लिए बुकिंग की समय सीमा घटी, अब इतने दिन में बुक होगा सिलिंडर

Published: Fri, 11 Sep 2026 09:18 PM (IST)

केंद्र सरकार ने शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लिए एलपीजी रिफिल बुकिंग की अवधि एक समान कर दी है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। नए नगर निगमों के गठन और नगर पालिका क्षेत्रों के विस्तार के बाद ग्रामीण से शहरी क्षेत्र में शामिल हुए घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को अब सिलिंडर की रिफिल बुकिंग के लिए 45 दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

केंद्र सरकार ने शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लिए रिफिल बुकिंग की अवधि समान रूप से 25 दिन कर दी है।
गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र भेजकर इस समस्या को उठाया था।

उन्होंने प्रशासनिक सीमाओं में बदलाव से शहरी क्षेत्र में शामिल हुए उपभोक्ताओं के लिए 45 दिन की बाध्यता समाप्त कर बुकिंग अवधि 25 दिन करने का आग्रह किया था।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बलूनी को भेजे पत्र में बताया कि पश्चिम एशिया संकट के दौरान एलपीजी आपूर्ति पर दबाव बढ़ने के कारण अस्थायी व्यवस्था के तहत शहरी क्षेत्रों में 25 और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन की रिफिल बुकिंग अवधि तय की गई थी।

अब एलपीजी की उपलब्धता सामान्य होने के बाद तेल विपणन कंपनियों को दोनों क्षेत्रों में समान रूप से 25 दिन की अवधि लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

बलूनी ने कहा कि इस बदलाव से नए नगर निगमों और विस्तारित नगर पालिका क्षेत्रों में शामिल उपभोक्ताओं को विशेष राहत मिलेगी।

अब ग्रामीण और शहरी उपभोक्ताओं के बीच रिफिल बुकिंग की अवधि का अंतर समाप्त हो गया है और दोनों श्रेणियों के उपभोक्ता 25 दिन के अंतराल पर घरेलू गैस सिलिंडर बुक करा सकेंगे।

यह भी पढ़ें- देहरादून में रविवार को 54 परीक्षा केंद्रों पर 21,798 अभ्यर्थी देंगे यूपीएससी और सीडीएस सहित अन्य परीक्षाएं, पढ़ें पूरी जानकारी