19 नवंबर को बंद होंगे भगवान मद्महेश्वर के कपाट
विजयदशमी के पावन पर्व पर आज रविवार को ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में पंचांग गणना के बाद द्वितीय केदार मद्महेश्वर भगवान के कपाट 19 नवंबर को प्रात 7 बजे बंद करने की तिथि घोषित की गई। मद्महेश्वर मेला 22 नवंबर को ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में आयोजित होगा।
देहरादून, जेएनएन। विजयदशमी के पावन पर्व पर आज रविवार को ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में पंचांग गणना के बाद द्वितीय केदार मद्महेश्वर भगवान के कपाट 19 नवंबर को प्रात: 7 बजे बंद करने की तिथि घोषित की गई। मद्महेश्वर मेला 22 नवंबर को ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में आयोजित होगा। विजयदशमी के पावन पर्व पर पौराणिक परंपराओं के अनुसार ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में पूरे विधि विधान से हक हकूकधारियो, वेदपाठक, देवस्थानम बोर्ड के अधिकारियों की मौजूदगी में पंचांग गणना के बाद तिथि घोषित की गई।
बता दें कि समुद्रतल से 11470 फीट की ऊंचाई पर स्थित द्वितीय केदार भगवान मध्यमेश्वर धाम के कपाट इस वर्ष 11 मई की सुबह खोले गए थे।