विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'केबीसी' के मंच पर पहाड़ी संस्कृति की छाप छोड़ गए देहरादून के लोकेंद्र, Big B को दिया खास तोहफा

Published: Wed, 14 Oct 2026 11:49 AM (IST)

देहरादून के लोकेंद्र सोनी ने कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर उत्तराखंड की लोक संस्कृति का प्रदर्शन किया, जहां उन्होंने अमिताभ बच्चन को पहाड़ी टोपी भेंट की।

अमिताभ बच्चन को भेंट की पहाड़ी टोपी, हॉट सीट के मुकाबले में अंतिम दो प्रतिभागियों तक पहुंचे

अमिताभ बच्चन को भेंट की पहाड़ी टोपी, हॉट सीट के मुकाबले में अंतिम दो प्रतिभागियों तक पहुंचे

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के मंच पर पहुंचकर देहरादून के लोकेंद्र सोनी ने उत्तराखंड की लोक संस्कृति की झलक पेश की। पारंपरिक पहाड़ी वेशभूषा में पहुंचे लोकेंद्र ने अमिताभ बच्चन को पहाड़ी टोपी भेंट की।

भले ही वह हाट सीट तक नहीं पहुंच सके, लेकिन इसके लिए हुए मुकाबले में अंतिम दो प्रतिभागियों में जगह बनाना उनके लिए खास उपलब्धि रही। कार्यक्रम का प्रसारण 12 अक्टूबर को रात नौ बजे हुआ।

यह भी पढ़ें- केबीसी के हॉटशीट पर पहुंचे गाजीपुर के मनोज यादव, 50 लाख रुपये जीतकर बढ़ाया जिले का मान

हॉट सीट के मुकाबले में अंतिम दो तक पहुंचे

टीएचडीसी कालोनी देहराखास निवासी लोकेंद्र ने बताया कि केबीसी तक पहुंचने के लिए उन्हें टेलीफोन, कंप्यूटर आधारित और लखनऊ में आयोजित चयन प्रक्रिया के तीन चरण पार करने पड़े। इसके बाद वह शीर्ष 10 प्रतिभागियों में शामिल हुए और हॉट सीट के मुकाबले में अंतिम दो तक पहुंचे।

लोकेंद्र के अनुसार, अमिताभ बच्चन पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल को सहज बनाए रखते हैं। बातचीत में उन्होंने मजाकिया अंदाज में पूछा, ''''भाई साहब, आपने कभी इश्क किया है?'''' गहरे मेरून रंग की पहाड़ी टोपी देखकर अमिताभ बच्चन प्रसन्न हुए और इसे पहनने की बात कही।

यह भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठे छत्तीसगढ़ के योगेश साहू, केबीसी में जीते 50 लाख; लेकिन यहां हो गई गलती

दिव्यांगजनों की सेवा में जुटा दंपती

लोकेंद्र अपनी दिव्यांग पत्नी गीता सोनी के साथ धर्मपुर में ''''पिहू राही स्पीच एंड हियरिंग सेंटर'''' संचालित करते हैं। यहां बोलने और सुनने संबंधी कठिनाइयों का सामना कर रहे लोगों को स्पीच थेरेपी सहित जरूरी सेवाएं दी जाती हैं। गीता भी लोकेंद्र के केबीसी के सफर में उनके साथ रहीं।