विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केबीसी के हॉटशीट पर पहुंचे गाजीपुर के मनोज यादव, 50 लाख रुपये जीतकर बढ़ाया जिले का मान

Published: Tue, 15 Sep 2026 11:50 PM (IST)

गाजीपुर के ताड़ीघाट निवासी मनोज कुमार यादव ने कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में 50 लाख रुपये जीतकर जिले का नाम ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाले लोकप्रिय कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में ताड़ीघाट के मनोज कुमार यादव ने 50 लाख रुपये जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। मनोज की उपलब्धि से ताड़ीघाट गांव में खुशी का माहौल है। मनोज कुमार यादव सीआरपीएफ में डिप्टी कमांडेंट हैं।

केबीसी की तैयारी में उनकी पत्नी रीमा सिंह यादव और बच्चों रिशु व खनक का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। मनोज कई वर्षों से केबीसी में पहुंचने के प्रयास में जुटे थे। हाट सीट पर पहुंचने के बाद उन्होंने संयम और सूझबूझ के साथ सवालों का सामना किया और 50 लाख रुपये जीते। मनोज ने भारतीय वायुसेना में सेवाएं दीं।

सेवा के दौरान संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर सीआरपीएफ में सहायक कमांडेंट चयनित हुए। सीआरपीएफ में तैनाती के दौरान वीरतापूर्ण अभियानों का नेतृत्व करने के लिए उन्हें राष्ट्रपति के वीरता पदक से भी सम्मानित किया गया। मनोज ने गुजरात के कच्छ स्थित सरदार पोस्ट से इंडिया गेट तक के कठिन साइकिल अभियान का नेतृत्व भी किया।

यह भी पढ़ें- 'चूहे की बीट कौन खाएगा...' राशन की दुकान से मिला घटिया चावल लेकर गाजीपुर DM दफ्तर पहुंचा शख्स