विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नगर निकायों के गठन को शासन ने जारी की अधिसूचना

By JagranEdited By:
Published: Mon, 26 Nov 2018 09:11 PM (IST)

प्रदेश के 92 में से 84 नगर निकायों के चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने ...और पढ़ें

नगर निकायों के गठन को शासन ने जारी की अधिसूचना
नगर निकायों के गठन को शासन ने जारी की अधिसूचना

राज्य ब्यूरो, देहरादून

प्रदेश के 92 में से 84 नगर निकायों के चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार को निकायों के निर्वाचन और निर्वाचित प्रतिनिधियों के संबंध में विधिवत सूचना शासन को सौंप दी। इसके साथ ही शासन ने भी देर शाम इन सभी निकायों के गठन की अधिसूचना जारी कर दी। अलबत्ता, निकायों के शपथ ग्रहण को लेकर मंगलवार को कार्यक्रम तय किया जाएगा।

नगर निकायों के चुनाव की मतगणना 20 नवंबर को शुरू हुई और 21 नवंबर तक चली। इसके अगले दिन पोखरी नगर पंचायत के एक वार्ड में पुनमर्तदान और मतगणना होने के बाद वहां के नतीजे भी घोषित कर दिए गए। इस तरह निकाय चुनाव की पूरी प्रक्रिया 22 नवंबर को संपन्न हुई।

नियमानुसार चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग प्रक्रिया पूर्ण होने के साथ ही नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों की विधिवत सूची शासन को सौंपता है। फिर सरकार निकायों के बोर्ड के गठन की अधिसूचना जारी करती है। आयोग ने सोमवार को विधिवत सूचना शासन को सौंपी। शहरी विकास सचिव शैलेश बगोली के अनुसार सभी 84 निकायों के बोर्ड गठन के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। इनके शपथ ग्रहण की तिथियां मंगलवार को तय की जाएंगी। शपथ ग्रहण के साथ ही सभी निकायों के बोर्ड कार्यभार ग्रहण कर कामकाज शुरू कर देंगे।