Move to Jagran APP

Uttarakhand Coronavirus Update: लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीज, रामनगर में कोरोना पॉजिटिव एक युवक की हुई मौत

LIVE Uttarakhand Coronavirus Update गुरुवार को उत्‍तराखंड 16 और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। दून में छह हरिद्वार में आठ और टिहरी में दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Thu, 28 May 2020 07:14 AM (IST)Updated: Thu, 28 May 2020 10:24 PM (IST)
Uttarakhand Coronavirus Update: लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीज, रामनगर में कोरोना पॉजिटिव एक युवक की हुई मौत

देहरादून, जेएनएन। LIVE Uttarakhand Coronavirus Update गुरुवार को 31 और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें देहरादून में छह, हरिद्वार में आठ और टिहरी में दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नैनीताल जिले के रामनगर में कोरोना पॉजिटिव आए कैंसर पीड़ित एक युवक की मौत हो गई। वहीं, देहरादून में निरंजनपुर मंडी के तीन और आढ़ती की कोरोना रिपोर्ट पाजीटिव आई है। इनकी निजी लैब में जांच कराई गई थी। वहीं, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में भर्ती रूद्रप्रयाग निवासी युवक की भी रिपोर्ट पाजीटिव आई है। वहीं, हरिद्वार जिले के कलियर में क्वारंटाइन किए गए सात प्रवासियों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इनमें पांच रुद्रप्रयाग के और दो चमोली के हैं। संक्रमितों में रुद्रप्रयाग की एक 65 वर्षीय महिला भी शामिल है। इनमें से पांच प्रवासियों की ट्रैवल हिस्ट्री मुंबई की है। ये 21 मई को मुंबई से लौटे थे। उधर, ऋषिकेश के बैराज कॉलोनी क्षेत्र में कोरोना संक्रमित एक और मामला सामने आया है। बैराज कॉलोनी डी ब्लॉक निवासी एक 30 वर्षीय महिला में कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे महिला को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इन्हें मिलाकर संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 510 पहुंच गई है। इनमें से 81 मरीज स्वस्थ होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हो चुके हैं। तीन मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं, जबकि कोरोना संक्रमित चार मरीजों की मौत भी हो चुकी है।

loksabha election banner

रामनगर में कोरोना पॉजिटिव की मौत

कोरोना पॉजिटिव आए कैंसर पीड़ित एक युवक की मौत हो गई। इससे स्वास्थ्य महकमें व प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस मामले में जानकारी जुटाना शुरू कर दी है। मोहल्ला दुर्गापूरी निवासी मनीष मनराल (32 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय हीरा सिंह मनराल काफी समय से कैंसर रोग से ग्रस्त था। उसके लीवर व बड़ी आंत में कैंसर हुआ था। वह 29 जनवरी से राजीव गांधी कैंसर हॉस्पिटल दिल्ली में भर्ती था। इलाज में कोई सुधार नहीं होने पर हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने पीड़ित को घर ले जाने के लिए कहा। 25 मई को पीड़ित को रामनगर उनके घर लाया गया। इस पर उन्हें होम कवारंटाइन कर दिया गया। रामनगर सयुंक्त चिकित्सालय के चिकित्सकों ने उन्हें कोरोना का प्राइवेट लैब में टेस्ट करने को कहा। 26 मई को उनके सेंपल भेजे गए थे। गुरुवार सुबह कैंसर पीड़ित ने दम तोड़ दिया। इसके बाद उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव भी आ गई। इसकी सूचना चिकित्सकों व पुलिस प्रशासन को दी गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी लेनी शुरू कर दी है। युवक का दो साल पहले ही विवाह हुआ था।

ऋषिकेश के बैराज कॉलोनी क्षेत्र में आया कोरोना संक्रमित का पांचवां मामला 

ऋषिकेश के बैराज कॉलोनी क्षेत्र में कोरोना संक्रमित पांचवां मामला सामने आया है। बैराज कॉलोनी डी ब्लॉक निवासी एक 30 वर्षीय महिला में कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश कुमार थपलियाल ने बताया कि पूर्व में ए ब्लॉक बैराज कॉलोनी निवासी दंपत्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। एक रोज इनकी डेढ़ वर्षीय पुत्र की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। यह तीनों लोग 13 मई को दिल्ली से आए थे।

इस दंपती के प्रथम संपर्क वाले लोगों को क्वॉरंटाइन किया गया था। डी ब्लॉक बैराज कॉलोनी निवासी एक 30 वर्षीय महिला इस परिवार के संपर्क में थी। 23 मई को इस महिला में कोरोना वायरस के लक्षण विकसित हुए। सैंपल जांच के लिए भेजते हुए महिला को कोरेंटिन सेंटर भेजा गया था।आज इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डी ब्लॉक में बीते बुधवार को एक और महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। सीमा डेंटल कॉलेज में क्‍वारंटीन कर रखे गए रुद्रप्रयाग निवासी 36 वर्षीय एक अन्य व्यक्ति के सैंपल की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

बीते रोज टिहरी जनपद में कोरोना के सर्वाधिक 22 नए मामले सामने आए हैं। इनमें एक दिल्ली व अन्य लोग महाराष्ट्र से 19 मई को लौटे हैं। पौड़ी में भी 13 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें एक व्यक्ति नोएडा से और 12 महाराष्ट्र से वापस लौटे हुए हैं। ऊधमसिंहनगर में 20 मई को महाराष्ट्र से लौटे सात और पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

देहरादून जनपद में भी दो और पॉजिटिव केस आए हैं। इनमें सत्‍तोवाली घाटी निवासी 37 वर्षीय एक महिला को सांस में तकलीफ व शुगर की समस्या के चलते 25 मई को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। ऋषिकेश में एक डेढ़ वर्षीय बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बैराज कॉलोनी निवासी बच्चे के माता-पिता में पहले ही कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। दंपती 13 मई को बच्चे के साथ दिल्ली से लौटा था। जनपद नैनीताल में भी तीन नए मामले सामने आए हैं। इनमें बेतालघाट की एक युवती 25 मई को गुरुग्राम से लौटी है। जबकि रामनगर निवासी दो युवक मुम्बई व दिल्ली से लौटे हैं। अल्मोड़ा में 10 मई को गुरुग्राम से लौटने के बाद पहले होम क्वारंटाइन और फिर संस्थागत क्वारंटाइन दंपती समेत छह नए मरीज मिले हैं, चार अन्य महाराष्ट्र से लौटे हैं। पिथौरागढ़ में तीन पॉजिटिव केस मिले, इनमें एक अहमदाबाद और दो दिल्ली से लौटे हैं।

आढ़ती और मुनीम के संपर्क में आए 54 लोग क्वारंटाइन

सेवला कलां निवासी आढ़ती और एमडीडीए कॉलोनी के मुनीम के संपर्क में 54 लोग संस्थागत क्वारंटाइन किए गए हैं। इन दो लोगों में एक दिन पहले कोरोना की पुष्टि हुई थी। पर मंगलवार देर रात तक भी संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को क्वारंटाइन नहीं किया जा सका था।

बताया गया कि क्वारंटाइन करने वाली टीम पूरे दिन इंतजार करती रही, लेकिन अफसरों में समन्वय की कमी के चलते क्वारंटाइन सेंटरों में कमरों एवं गाड़ी की व्यवस्था नहीं हो सकी। जिस पर जिलाधिकारी ने भी नाराजगी जताई। जिसके बाद सिस्टम सक्रिय हुआ और इन्हें क्वारंटाइन किया गया।

दूध बेचने वाले की पत्नी निकली कोरोना संक्रमित

सत्तोवाली घाटी निवासी महिला में कोरोना की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य महकमे के लिए नई चुनौती पैदा हो गई है। महिला गृहिणी है और उसकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री भी नहीं है। बताया गया कि उसका पति दूध बेचता है। पूरी आशंका है कि वही किसी संक्रमित के संपर्क में आया है। महिला में कोरोना की पुष्टि होने के बाद उसके पांच बच्चों और पति समेत सात लोगों को दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोरोना संदिग्ध वार्ड में भर्ती कराया गया है। सभी के सैंपल लेकर के जांच के लिए भेजे गए हैं। इसके अलावा परिवार के संपर्क में आए नेहरू कॉलोनी के डेयरी संचालक, महिला के पति के साथ के दूधिया व एक निजी चिकित्सक समेत सात को क्वारंटाइन किया गया है।

यह भी पढ़ें: Coronavirus: एम्स में कोरोना संक्रमितों की रिमोट पद्धति से मॉनिटरिंग शुरू

कोरोना के जिला नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश चौहान ने बताया कि सत्तोवाली घाटी निवासी महिला श्वास और शुगर की समस्या के चलते दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती हुई थी। पूछताछ में उसकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं निकली है। इस बात का अंदेशा है कि दूध बेचने वाला उसका पति किसी संक्रमित के संपर्क में आया होगा। पति समेत सात लोगों को भी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इसके अलावा संपर्क में आए अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

ऋषिकेश निवासी महिला दून में भर्ती

ऋषिकेश के बैराज कॉलोनी निवासी 37 वर्षीय महिला को दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। पिछले तीन दिन में एम्स ऋषिकेश से पांच मरीज यहां रेफर किए गए हैं। अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. एनएस खत्री ने बताया कि महिला का विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उपचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Coronavirus: 50 से अधिक आयु वालों की निरंजनपुर मंडी में एंट्री बंद Dehradun News


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.