यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के गांव में गुलदार की दहशत, नौ स्कूलों में छुट्टी
यूपी के सीएम योगी आदित्यानाथ के यमकेश्वर ब्लॉक के कई गांवों में गुलदार की दहशत के कारण नौ स्कूलों में गुरुवार को अवकाश घोषित किया गया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, यमकेश्वर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के यमकेश्वर ब्लॉक के कई गांवों में गुलदार दिखाई देने से आमजन में दहशत है।
अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने में भी डर लगा रहा है। बता दें कि योगी आदित्यनाथ मूल रूप से उत्तराखंड के यमकेश्वर के निवासी हैं।
बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए शिक्षा विभाग ने गुलदार प्रभावित क्षेत्रों के नौ विद्यालयों में गुरुवार को अवकाश घोषित किया है।
यह भी पढ़ें- चंपावत में गुलदार का आतंक: पांच दिनों में पांच पालतू जानवर मारे, ग्रामीणों ने की पकड़ने की मांग
इनमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय बडोली बड़ी, जामल, रणचूला, उमरोली, दमराड़ा, कांडा, मंजेड़ा, आवई, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जिया दमराड़ा और जनता इंटर कालेज यमकेश्वर शामिल हैं। बडोली बड़ी, नौगांव और मागथा क्षेत्रों में गुलदार की अधिक सक्रियता देखी गई है।
खंड शिक्षा अधिकारी केएस टोलिया ने बताया कि बीडीसी सदस्य विजयपाल सिंह, ग्राम प्रधान, प्रधानाध्यापकों के पत्र और राजस्व उप निरीक्षक देवाशीष की आख्या के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। एसडीएम यमकेश्वर चतर सिंह चौहान को भी अवकाश के लिए पत्र प्रेषित किया गया था। उन्होंने बताया कि सभी विद्यालयों में आनलाइन माध्यम से पढ़ाई जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें- हल्द्वानी के हल्दूचौड़ में गुलदार का आतंक, स्कूल बंद, ग्रामीणों में दहशत
