सरकार की इस योजना से महिलाएं लिख रहीं सफलता की नई कहानी, एक लाख से ज्यादा सालाना कमाई
उत्तराखंड में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं लखपति दीदी योजना से आर्थिक तरक्की कर रही हैं।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं स्थानीय संसाधनों पर आधारित उत्पाद तैयार कर तरक्की की नई इबारत लिख रही हैं।
लखपति दीदी योजना के अंतर्गत समूहों से जुड़ी महिलाओं को कौशल विकास, आजीविका संवर्द्धन के साथ ही उत्पादों की बिक्री के लिए बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में कदम बढ़ाए गए हैं।
उत्पादों की बिक्री के लिए स्टाल की सुविधा दे रही सरकार
राज्य और राज्य से बाहर होने वाले मेलों के अलावा विभिन्न अवसरों पर महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री के लिए स्टाल की सुविधा सरकार दे रही है।
इस मुहिम के पीछे मंशा यही है कि समूहों से जुड़ी महिलाओं को सालाना एक लाख रुपये से अधिक की आय हो सके। इसमें सफलता भी मिल रही है। अब सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि दिए जाने की घोषणा से समूहों को और अधिक संबल मिलेगा।
स्वयं सहायता समूह व उनसे जुड़ी महिलाएं
- जिला- समूह- महिलाएं - अब तक लखपति दीदी
- ऊधम सिंह नगर - 8,056 - 81,125 - 48,950
- पौड़ी - 7,470 - 46,642 - 33,317
- अल्मोड़ा- 6,987 - 46,505 - 28,509
- टिहरी - 6,610 - 45,144 - 24,746
- चमोली - 6,397 - 43,215 - 25,194
- बागेश्वर- 3,204 - 20,358 - 12,036
- हरिद्वार - 6,053 - 60,969 - 29,443
- उत्तरकाशी - 5,639 - 33,173 - 20,245
- नैनीताल - 5,452 - 40,205 - 23,837
- पिथौरागढ़ - 5,335 - 32,068 - 18,744
- देहरादून - 4,270 - 35,638 - 21,717
- रुद्रप्रयाग - 2,810 - 18,439 - 12,252
- चंपावत - 2,593 - 17,508 - 12,004
यह भी पढ़ें- लखपति दीदी योजना में देश में नंबर-1 बना बिहार, नीति आयोग की बैठक में CM सम्राट चौधरी ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड