विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पर्यटकों के ल‍िए अब हर सोमवार बंद रहेगा लच्छीवाला नेचर पार्क, पार्क में मरम्मत और साफ-सफाई का चलेगा कार्य

By Sumit KumarEdited By:
Published: Mon, 04 Jul 2022 11:11 AM (IST)

लच्छीवाला पिकनिक स्पाट को अब लच्छीवाला नेचर पार्क के रूप में परिवर्तित कर बेहद खूबसूरत रूप दिया गया है। पूर्व ...और पढ़ें

अब सोमवार को लच्छीवाला नेचर पार्क पर्यटकों के लिए नहीं खोला जाएगा।
अब सोमवार को लच्छीवाला नेचर पार्क पर्यटकों के लिए नहीं खोला जाएगा।

संवाद सहयोगी, डोईवाला: अब सोमवार को लच्छीवाला नेचर पार्क पर्यटकों के लिए नहीं खोला जाएगा। इस दिन पार्क में मरम्मत और साफ-सफाई की जाएगी। मंगलवार से लेकर रविवार तक पार्क आमजन के लिए खुला रहेगा। लच्छीवाला पिकनिक स्पाट को अब लच्छीवाला नेचर पार्क के रूप में परिवर्तित कर बेहद खूबसूरत रूप दिया गया है।

पूर्व में भी सोमवार को नेचर पार्क को बंद रखा जाता था और इस दिन पार्क में साफ-सफाई व मरम्मत की जाती थी। परंतु जून माह में पर्यटकों की अधिक संख्या को देखते हुए मात्र एक माह के लिए वन विभाग की ओर से सभी दिन पार्क को खोलने की व्यवस्था बनाई थी। परंतु अब जिस तरह से मानसून सीजन प्रारंभ हो गया है और स्कूलों की छुट्टियां भी समाप्त हो गई हैं।

उसको लेकर वन विभाग ने पुन: पुरानी व्यवस्था को बनाते हुए सोमवार के दिन नेचर पार्क को बंद रखने का निर्णय लिया है। पार्क के वन दरोगा चंडी प्रसाद उनियाल ने बताया सिर्फ एक माह के लिए ही सोमवार के दिन पार्क खोला गया। अब पुन: पुरानी व्यवस्था बनाते हुए सोमवार के दिन पार्क को बंद रखा जाएगा।

हर्षोल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा

ऋषिकेश: इस्कान ऋषिकेश में स्थित श्री राधा गोविंद मंदिर के भक्तों ने ऋषिकेश नगर में शांति, सौहार्द और वसुधैव कुटुम्बकम् का संदेश देते हुए हरिनाम संकीर्तन के साथ श्री जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली।

भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा इस्कान ऋषिकेश के स्टर्डिया कालोनी स्थित केंद्र से आवास विकास कालोनी, शिवा एनक्लेव, भरत विहार कालोनी होते हुए पुन: इस्कान ऋषिकेश केंद्र पर संपन्न हुई। शहर में जगह- जगह कालोनी के लोग ने परिवार सहित श्री जगन्नाथ जी का पुष्प वर्षा और आरती से स्वागत किया।

मंत्रोच्चारण और हरिनाम कीर्तन में अनेकों भक्तों और नागरिकों ने भाग लिया और अंत में सभी को श्री जगन्नाथ प्रसाद का वितरण किया। जगन्नाथ जी की रथ यात्रा में इस्कान ऋषिकेश के माधवाचार्य दास, हरे कृष्ण दास, दीन गोपाल दास, चैतन्य लीला दास, सौरभ कृष्ण दास, यशोमती प्राण दास, मोहन वंशी दास, कमलाकांत दास, देव गोविन्द दास सहित डा. राजेश शर्मा, मोहित जौहर, रोहन वर्मा, पार्थ शर्मा उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- सरकारी राशन की 40 दुकानें रहीं बंद, भटके उपभोक्ता, 10 हजार से ज्यादा राशन कार्ड धारक परेशान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।