विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dehradun News:श्रम प्रवर्तन अधिकारी देहरादून ने पांच बच्चों को कराया मुक्त, चार पर दर्ज किया गया मुकदमा

By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
Published: Wed, 26 Apr 2023 04:16 PM (GMT+05:30)

बाल श्रम उन्मूलन अभियान अंतर्गत जिला टास्क फोर्स ने पांच बालकों को चार प्रतिष्ठानों से बाल श्रम से मुक्त कराया। ...और पढ़ें

देहरादून में 5 बच्चों को बाल श्रम से कराया गया मुक्त, लगातार शिकायत मिलने पर हुई कार्यवाही
देहरादून में 5 बच्चों को बाल श्रम से कराया गया मुक्त, लगातार शिकायत मिलने पर हुई कार्यवाही

जागरण संवावदाता, विकासनगर: बाल श्रम उन्मूलन अभियान अंतर्गत जिला टास्क फोर्स ने पांच बालकों को चार प्रतिष्ठानों से बाल श्रम से मुक्त कराया।

सेलाकुई थाने में श्रम प्रवर्तन अधिकारी, देहरादून बृजमोहन ने चार प्रतिष्ठान संचालकों के खिलाफ बाल एंव किशोर श्रम प्रतिषेध एंव विनियमन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज। कराया है।

सेलाकुई में श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने मारा छापा

बीते दिनों से लगातार श्रम प्रवर्तन अधिकारी, देहरादून बृजमोहन को औद्योगिक नगरी सेलाकुई की कुछ प्रतिष्ठानों से बाल श्रम की शिकायतें मिल रही थी। जिस पर बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत जिला टास्क फोर्स ने सेलाकुई बाजार के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की।

श्रम प्रवर्तन अधिकारी देहरादून ने थाने में दी तहरीर

मौके चार प्रतिष्ठानों में पांच बच्चे बाल श्रम करते पाए गए, जिन्हें मुक्त कराया गया। सेलाकुई थाने में श्रम प्रवर्तन अधिकारी के द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया, सेलाकुई बाजार में देहरादून निवासी एक 14 वर्षीय बालक कुलदीप चिकन प्वाइंट में काम करता पाया गया। जबकि बड़ा रामपुर के निवासी 12 साल के दो बच्चे जहान आलम के फुटवियर की दुकान में बाल श्रम करते पाए गए। इसके अलावा सेलाकुई निवासी 17 साल का किशोर सेलाकुई बाजार में पुष्पेंद्र के इलेक्ट्रिकल वर्क्स सेलाकुई से मुक्त कराया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।