6000 की रिश्वत लेते कोटद्वार का प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गिरफ्तार, देहरादून में केस दर्ज
विजिलेंस ने कोटद्वार के प्रभारी अग्निशमन अधिकारी भूपेश त्यागी को लैंसडाउन में होटल की एनओसी के लिए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। लैंसडाउन में होटल की एनओसी के लिए रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ने कोटद्वार के प्रभारी अग्निशमन अधिकारी भूपेश त्यागी को गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि अधिकारी ने पीड़ित से 20 हज़ार रुपये की रिश्वत मांगी थी। विजिलेंस ने मौके से छह हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा।
अधिकारियों के मुताबिक़, शिकायकर्ता से उसके लैंसडाउन, पौडी गढवाल स्थित होटल की एनओसी के लिए फायर स्टेशन कोटद्वार के प्रभारी अग्निशमन अधिकारी भूपेश त्यागी ने 20 हज़ार की रिश्वत मांगी थी।
शिकायत के बाद थाना सतर्कता सेक्टर देहरादून पर मुक़दमा दर्ज किया गया। इसके बाद बुधवार को सतर्कता सैक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने भूपेश त्यागी प्रभारी अग्निशमन अधिकारी (लीडिंग फायरमैन) को पीड़ित से छह हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।