Move to Jagran APP

MS Dhoni Retire: जानिए 2004 के महेंद्र सिंह धोनी को, तब भी बल्ले से गेंद ऐसे छूटती थी मानो बंदूक से गोली

MS Dhoni Retire महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उनके इस फैसले से उत्तराखंड में भी खेल प्रेमी मायूस हैं।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Sun, 16 Aug 2020 11:56 AM (IST)Updated: Sun, 16 Aug 2020 10:18 PM (IST)
MS Dhoni Retire: जानिए 2004 के महेंद्र सिंह धोनी को, तब भी बल्ले से गेंद ऐसे छूटती थी मानो बंदूक से गोली

देहरादून, जेएनएन। MS Dhoni Retire महेंद्र सिंह धोनी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंटरनेशल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उनके इस फैसले से उत्तराखंड में भी खेल प्रेमी मायूस हैं। दरअसल, धोनी का उत्तराखंड से गहरा लगाव रहा है। दून निवासी साक्षी रावत से शादी करने के बाद उनका यह लगाव और भी गहरा हो गया। उत्तराखंड के खेल जगत में भी धोनी के किस्से मशहूर हैं। सीएयू के पूर्व सचिव पीसी वर्मा साल 2004 को याद करते हुए बताते हैं कि उस दौर में भी महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले से गेंद ऐसे छूटती थी मानो बंदक से निकली गोली।उत्तराखंड में क्रिकेट से जुड़े लोगों ने भी धोनी को उनके अलग अंदाज में खेलते हुए देखा है। ये बात को सभी जानते हैं कि धोनी जब भी छक्के मारते थे, तो फैंस का जोश अलग ही नजर आता है। धोनी के छक्कों का ग्राउंड से दूर होकर गिरना ये सिर्फ इसी दौर की बात नहीं है, बल्कि आज से 16 साल पहले भी कुछ ऐसा ही जोश महेंद्र सिंह धोनी में नजर आता था। उस वक्त किसी ने नहीं सोचा होगा कि ये खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट का इतिहास बदलकर रख देगा। कैप्टन कूल कहे जाने वाले धोनी साल 2004 में देहरादून के रेंजर्स मैदान में ऑल इंडिया गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने के लिए यहां पहुंचे थे। वे पहले भी कई बार दून क्रिकेट खेल चुके है, लेकिन ये साल कुछ खास था। इस साल और को याद करते हुए तत्कालीन सीएयू के सचिव पीसी वर्मा ने बताया कि देहरादून के रेंजर ग्राउंड में धोनी के क्रिकेटिंग शॉट्स ने लोगों को कायल कर दिया था, बल्ले से गेंद ऐसे छूटती थी मानो बंदूक से निकली गोली। 

loksabha election banner

पीसी वर्मा ने बताया कि वे पहले भी कई बार देहरादून क्रिकेट खेलने आए थे, लेकिन साल 2004 के दिसंबर के महीने धोनी ने क्रिकेट में डेब्यू  में किया था। उस वक्त वो झारखंड की तरफ से खेलने आए थे। पीसी वर्मा बताते हैं कि टूर्नामेंट के दौरान एक इंटरव्यू में उन्होंने रोहन गावसकर को अपना कॉम्पटीटर बताया था। उन्होंने कहा कि धोनी उस वक्त विकेट कीपिंग के साथ-साथ ओपन किया करते थे। उनका हर शॉट रेंजर्स मैदान से पार चला जाता था, उन्हें इस टूर्नामेंट में कई बार मैन ऑफ द मैच भी चुना गया और इससे पहले के टूर्नामेंट में मैन ऑफ दी सीरीज भी। बता दें कि धोनी का अल्मोड़ा से भी नाता है और वो इसी साल वहां भी गए थे। 

दून में आशियाना भी बनाएंगे धोनी

महेंद्र सिंह धोनी दून में अपना आशियाना बनाना चाहते हैं। इसके लिए सहस्त्रधारा के पास उन्होंने भूमि भी चिह्नित कर ली है। कई बार उनकी पत्नी साक्षी धोनी को परिवार के साथ इस भूमि का निरीक्षण करते भी देखा गया है।

यह भी पढ़ें: बीसीसीआइ से मान्‍यता मिले सीएयू को एक सा‍ल पूरा, जानिए क्‍या रही उपलब्धि  

इसी साल छुट्टियां मनाने मसूरी पहुंचे थे धौनी  

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धौनी इसी साल पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ उत्तराखंड पहुंचे थे। उन्होंने यहां मसूरी में जमकर बर्फबारी का लुत्फ उठाया। धौनी मसूरी से करीब दस किलोमीटर दूर जबरखेत में एक नवनिर्मित भवन में परिवार के साथ करीब चार दिन रहे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी दूरी बनाए रखी थी। 

यह भी पढ़ें: करीब तीन सौ करोड़ की लागत से बना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बदहाल, कौन जिम्मेदार?


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.