Move to Jagran APP

गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में कीर्तन दरबार

मुख्यमंत्री आवास में श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 350 वें प्रकाश पर्व वर्ष को समर्पित कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया।

By BhanuEdited By: Published: Sat, 17 Jun 2017 04:29 PM (IST)Updated: Sat, 17 Jun 2017 04:54 PM (IST)
गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में कीर्तन दरबार
गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में कीर्तन दरबार

देहरादून, [जेएनएन]: मुख्यमंत्री आवास में श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 350 वें प्रकाश पर्व वर्ष को समर्पित कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। इस मौके पर सीएम ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका और श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का स्मरण किया।  

loksabha election banner

मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि यह बड़े सौभाग्य की बात है कि मुख्यमंत्री आवास में श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 350 वें प्रकाश पर्व वर्ष को समर्पित कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि उड़ीसा में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रकाश पर्व वर्ष को राष्ट्रीय स्तर पर मनाए जाने का प्रस्ताव रखा था। 

उन्होंने कहा कि श्री गुरू गोविंद सिंह ने धर्म व समाज की रक्षा के लिए अपने पिता को बलिदान के लिए प्रेरित किया और अपने दोनों पुत्रों का बलिदान किया। इतिहास में ऐसी मिसाल बहुत ही कम देखने को मिलती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में सौहार्द की परंपरा रही है। यहां सभी धर्मों के पवित्र स्थल हैं। हम अपनी समस्याओं का समाधान आपस में मिलकर स्वयं निकाल सकते हैं। ज्ञान गोदड़ी का मामले का समाधान भी हम उत्तराखंड के लोग आपस में मिलकर खुद ही कर लेंगे। इसके हल के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी। इसमें सभी की राय से सदस्य नामित किए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को सिरोपा भेंट किया गया।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल, विधायक हरबंस कपूर, हरभजन सिंह चीमा, गणेश जोशी, खजानदास, राष्ट्रीय सिख संगत के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन अविनाश जायसवाल, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अवतार सिंह शास्त्री सहित अन्य गणमान्य व राज्य के विभिन्न स्थानों से आए लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: इटली की जार्जिया ने उत्तरकाशी में बनाई शिव की पेंटिंग

यह भी पढ़ें: केदारनाथ आपदाः धीरे-धीरे परवान चढ़ रही केदारनाथ यात्रा

यह भी पढ़ें: बदरी-केदार मंदिर समिति का भर रहा खजाना, व्यापारियों के भी अच्छे दिन लौट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.