Move to Jagran APP

Kedarnath Yatra 2020: हेली सेवाओं ने बढ़ाया केदारनाथ यात्रा का क्रेज, 198 शटल सेवा से 1009 यात्री पहुंचे धाम

Kedarnath Yatra 2020 हेली सेवा शुरू होने के बाद केदारनाथ धाम के लिए यात्र का क्रेज बढ़ गया है। शनिवार को 2595 यात्रियों ने बाबा के दर्शन किए इनमें 1009 यात्री हेली सेवा से केदारनाथ पहुंचे। शुक्रवार को शटल सेवा से पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या 890 थी।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Sun, 11 Oct 2020 12:39 PM (IST)Updated: Sun, 11 Oct 2020 12:39 PM (IST)
Kedarnath Yatra 2020: हेली सेवाओं ने बढ़ाया केदारनाथ यात्रा का क्रेज, 198 शटल सेवा से 1009 यात्री पहुंचे धाम
हेली सेवाओं ने बढ़ाया केदारनाथ यात्रा का क्रेज।

रुद्रप्रयाग, जेएनएन। Kedarnath Yatra 2020 हेली सेवा शुरू होने के बाद केदारनाथ धाम के लिए यात्र का क्रेज बढ़ गया है। शनिवार को 2595 यात्रियों ने बाबा के दर्शन किए, इनमें 1009 यात्री हेली सेवा से केदारनाथ पहुंचे। शुक्रवार को शटल सेवा से पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या 890 थी।

loksabha election banner

बीते दिनों देशभर के यात्रियों को चारधाम आने की खुली छूट मिलने के बाद केदारनाथ पहुंचने वाले यात्रियों की आमद बढ़ गई है। हेली सेवा शुरू होने के बाद तो इसमें और वृद्धि हुई है। पूर्व में जहां रोजाना डेढ़ से दो सौ यात्री केदारनाथ पहुंच रहे थे, वहीं अब दो हजार से अधिक यात्री रोजाना पहुंचने लगे हैं। सहायक नोडल अधिकारी हेली सेवा केएस पंवार ने बताया कि शनिवार को केदारघाटी के विभिन्न हेलीपैड से 198 शटल सेवा संचालित हुईं। जबकि, शुक्रवार को 176 शटल सेवा संचालित हुई थी। 

इनमें हिमालयन हेली सेवा और थंबी एविएशन ने 30-30 शटल सेवा से सबसे अधिक 204 यात्रियों को केदारनाथ धाम पहुंचाया था। बताया कि अभी नौ में से आठ हेली कंपनियां धाम के लिए सेवा दे रही हैं। वहीं, केदारनाथ में शनिवार को 2595 यात्रियों ने दर्शन किए। इनमें 1526 पुरुष, 1023 महिला व बच्चे 46 शामिल थे। कपाट खुलने के बाद से अब तक धाम में कुल 29715 यात्री दर्शनों को पहुंच चुके हैं। 

यह भी पढ़ें: Kedarnath Yatra 2020: केदारनाथ धाम आने वाले यात्रियों की संख्या में वृद्धि, सेवाएं देने के लिए केदारघाटी पहुंची हेली कंपनियां

गौरतलब है कि केदारनाथ धाम के लिए शुक्रवार से हेली सेवा शुरू हो गई है। हेलीपैड के निरीक्षण के बाद नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने सभी नौ हेली कंपनियों को उड़ान की अनुमति दे दी। डीजीसीए की टीम बीते तीन दिनों में केदारनाथ समेत केदरघाटी में स्थित सभी नौ हेलीपैड का निरीक्षण कर चुकी है। गुरुवार को अंतिम दिन टीम ने तीन हेलीपैड का निरीक्षण किया और इसके बाद सभी नौ हेली कंपनियों के लिए उड़ान की अनुमति जारी कर दी। इन कंपनियों के हेलीकॉप्टर नारायणकोटी, शेरसी, सोनप्रयाग, जाखधार और फाटा से केदारनाथ के लिए रोटेशन के आधार पर उड़ान भरेंगे। हेली यात्रा को लेकर बड़ी संख्या में टिकट की बुकिंग करा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: Kedarnath Yatra 2020: केदारनाथ में कोरोना काल में एक दिन में पहुंचे रिकॉर्ड 2648 यात्री, इन समस्याओं से जूझना पड़ा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.