विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kedarnath Heli Service: टिकट बुक कर हरिद्वार पहुंचे MP के यात्री, नहीं उठा फोन; पुलिस के पास गए तो उड़े होश

By Soban singhEdited By: Nirmala Bohra
Published: Sun, 07 May 2023 07:06 AM (IST)

Kedarnath Heli Service मध्य प्रदेश के पर्यटकों के दल से केदारनाथ हेली सेवा के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने उनसे पवनहंस हेली सेवा के आठ टिकट भेजकर 40 हजार रुपये ठग लिए।

Kedarnath Heli Service: श्रीकेदारनाथ के दर्शनों के लिए हेली सेवा के नाम पर ठगी के मामले सामने आने लगे हैं।
Kedarnath Heli Service: श्रीकेदारनाथ के दर्शनों के लिए हेली सेवा के नाम पर ठगी के मामले सामने आने लगे हैं।

जागरण संवाददाता, देहरादून: Kedarnath Heli Service: श्रीकेदारनाथ के दर्शनों के लिए हेली सेवा के नाम पर ठगी के मामले सामने आने लगे हैं। मध्य प्रदेश के पर्यटकों के दल से हेली सेवा के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है।

हालांकि इस मामले में पीड़ितों की ओर से स्थानीय पुलिस के पास ही शिकायत दर्ज करवाई है। ठगों ने उनसे पवनहंस हेली सेवा के आठ टिकट भेजकर 40 हजार रुपये ठग लिए।

दो मई को स्वजनों के साथ दर्शनों के लिए मध्य प्रदेश से निकले थे

मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर क्षेत्र के रहने वाले चंदुलाल दो मई को स्वजनों के साथ श्रीकेदारनाथ के दर्शनों के लिए मध्य प्रदेश से निकले। उन्होंने गूगल से हेली सर्विस बुक करने के लिए सर्च किया।

आठ हेली टिकट कराए बुक

इस पर पवन हंस हेली सर्विस के नाम टिकट बुक करने के लिए मोबाइल नंबर मिला। इस नंबर पर फोन किया तो उन्हें सिरसी हेलीपैड से केदारनाथ जाने के लिए टिकट देने की बात कही गई। उन्होंने आठ टिकट बुक कराए।

हरिद्वार पहुंचकर किया फोन तो सच आया सामने

टिकट की धनराशि उन्होंने यूपीआई के माध्यम से ठगों की ओर से दिए खाते में जमा कराई। टिकट चार मई के दिए गए थे। जैसे ही वह हरिद्वार पहुंचे तो उन्होंने टिकट बुक करने वाले नंबर पर फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठाया गया।

पांच मई को पहुंचे केदारनाथ

हरिद्वार में इंतजार करने लगे, लेकिन फोन से संपर्क नहीं हुआ। वह पांच मई को केदारनाथ पहुंचे, जहां पता चला कि इस तरह की कोई भी सर्विस यहां नहीं चल रही है। तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। चंदुलाल ने बताया कि फिलहाल उन्होंने इसकी शिकायत मध्य प्रदेश में ही की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।