यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kaun Banega Crorepati: हॉट सीट पर बैठे नजर आएंगे दून के अजय आनंद, बिग बी के सवालों का देंगे जवाब
aun Banega Crorepati पद्मभूषण डॉ. अनिल जोशी के बाद कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर इस साल के अंतिम ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। Kaun Banega Crorepati पद्मभूषण डॉ. अनिल जोशी के बाद कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर इस साल के अंतिम दिन देहरादून निवासी अजय आनंद भी बैठे नजर आएंगे। जहां वह सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सामने उनके पूछे सवालों के जवाब देंगे। अजय वर्तमान में सहारनपुर में इनकम टैक्स विभाग में सहायक आयुक्त पद पर हैं। वहीं, शूटिंग के बाद अजय आनंद के कालीदास रोड स्थित घर और सगे संबंधियों में जश्न का माहौल है।
केबीसी के सीजन-12 इन दिनों सोनी टीवी चैनल पर प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें देशभर के प्रतिभागी महानायक अमिताभ बच्चन के समक्ष सवालों के जवाब देकर दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। बीते 25 दिसंबर को उत्तराखंड से पद्मभूषण अनिल प्रकाश जोशी ने भी अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब दिए थे, जिसमें उन्होंने अपने गंभीर अंदाज में पर्यावरण संरक्षण की ओर से देशवासियों का ध्यान आकर्षित किया।
उन्होंने महानायक अमिताभ बच्चन को भी अपनी बातों से कायल कर दिया था। अब उत्तराखंड से दूसरे प्रतिभागी के रूप में अजय आनंद के खेल पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी। अजय आनंद पहले देहरादून में भी इनकम टैक्स विभाग में सहायक आयुक्त पद पर रहे थे, बाद में सहारनपुर चले गए।
वो सुबह कभी तो आएगी: अनुपम खेर
संवाद सहयोगी, मसूरी। आतंकवादियों द्वारा कश्मीरी पंडितों पर किए गए अत्याचार से व्यथित फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने वेब सीरीज 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री के साथ एक फोटो शेयर करते हुए ट््वीट किया है कि वो सुबह कभी तो आएगी...।
अनुपम लिखते हैं कि बतौर एक कश्मीरी और एक्टर होने के नाते 'द कश्मीर फाइल्स' मेरे लिए हृदय विदारक है। उन्होंने कहा है कि वेब सीरीज के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री कश्मीरी नहीं हैं, लेकिन वह कश्मीरी पंडितों की स्थिति व हकीकत को अंदर से बाहर तक पूरी तरह से जानते हैं। अब इंतजार 'द कश्मीर फाइल्स' जैसी कठिन हकीकत यात्रा को आमजन तक पहुंचाने का है। विदित है कि अनुपम खेर इन दिनों मसूरी व देहरादून में शूटिंग में व्यस्त हैं। शूटिंग के व्यस्ततम शेड्यूल से जैसे भी मौका मिलता है, वह इंटरनेट मीडिया में महत्वपूर्ण बातें और घटनाएं शेयर करते रहते हैं।
