Move to Jagran APP

सीएम तीरथ रावत से मिले कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सत्याल, लगाई संरक्षण की गुहार

उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल और श्रम मंत्री डा हरक सिंह रावत के मध्य छिड़ी रार के बीच सत्याल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात कर संरक्षण की गुहार लगाई।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Wed, 23 Jun 2021 12:02 PM (IST)Updated: Wed, 23 Jun 2021 05:31 PM (IST)
सीएम तीरथ रावत से मिले कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सत्याल, लगाई संरक्षण की गुहार
सीएम तीरथ रावत से मिले कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सत्याल।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल और श्रम मंत्री डा हरक सिंह रावत के मध्य छिड़ी रार के बीच सत्याल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात कर संरक्षण की गुहार लगाई। सत्याल के मुताबिक मुख्यमंत्री ने उनकी बात को गंभीरता से सुना और जल्द ही कोई न कोई निर्णय लेने की बात कही।

loksabha election banner

कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सत्याल और सचिव के बीच छिड़ा विवाद अब सत्याल बनाम श्रम मंत्री हरक सिंह रावत हो गया है। श्रम मंत्री रावत पिछले बोर्ड में अध्यक्ष थे और गत वर्ष अक्टूबर में तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उन्हें अध्यक्ष पद से हटाकर यह जिम्मेदारी शमशेर सिंह सत्याल को सौंप दी थी। तब से दोनों के मध्य रार चल रही है और दोनों ही एक-दूसरे के खिलाफ मुखर हैं। श्रम मंत्री रावत ने हाल में बोर्ड के अध्यक्ष सत्याल को हटाने की पैरवी की थी।

अब पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र के करीबी माने जाने वाले बोर्ड के अध्यक्ष सत्याल ने मंगलवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की। सत्याल के अनुसार उन्होंने मुख्यमंत्री को पूरी स्थिति से अवगत कराया है। साथ ही पिछले और वर्तमान बोर्ड के कार्यकाल में हुए सभी कार्यों के बारे में जानकारी दी। साथ ही बोर्ड की सचिव के रवैये के बारे में भी बताया। सत्याल ने बाद में भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय से भी प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें भी वस्तुस्थिति से अवगत कराया। सत्याल ने बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक को भी बोर्ड में चल रहे प्रकरण के बारे में जानकारी दी गई है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: श्रम मंत्री हरक सिंह रावत ने भेजी चिट्ठी, लिखा- निलंबित कर्मी को मेरे दफ्तर से करो संबद्ध

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.