विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऋषिकेश देहरादून रोड पर कांवड़ियों का ट्रक हादसे का शिकार, 20 घायल; तीन की हालत गंभीर

Published: Sat, 19 Jul 2025 12:53 PM (IST)

ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर सात मोड़ के पास हरियाणा से नीलकंठ जा रहे कांवड़ियों का एक ट्रक पलट गया जिससे 20 ...और पढ़ें

कांवड़ियों का इलाज ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। जागरण
कांवड़ियों का इलाज ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। जागरण

जासं, ऋषिकेश। हरियाणा से जलाभिषेक के लिए नीलकंठ जा रहे कांवड़ियों का ट्रक ऋषिकेश देहरादून रोड पर सात मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया।

दुर्घटना में 20 कांवड़ यात्री घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। तीन कांवड़ियों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें एम्स रेफर किया गया है।

ट्रक में 28 कांवड़ यात्री सवार थे। हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस प्रथम दृष्टया चालक का नियंत्रण खोना कारण मान रही है।

सीएमएस डॉ उत्तम सिंह खारोला ने बताया कि अभिषेक, गोल्डी और साहिल को ज्यादा चोट लगी है। बाकी का उपचार सरकारी अस्पताल में किया गया। कांवड़ यात्री गांव सिवन, जिला कैथल हरियाणा निवासी हैं।

घायलों के नाम

  • सनी पुत्र ओमप्रकाश
  • शेखर पुत्र राजेंद्र
  • प्रवीण पुत्र सतपाल
  • तरसेन पुत्र रंजीत
  • रवि पुत्र गुरुविन्दर
  • रोहित पुत्र सुभाष
  • वंश पुत्र सिकंदर
  • विक्रम पुत्र जसपाल
  • सावन पुत्र सुमेर चंद
  • रजत पुत्र भगवान दास
  • नितिन, सभी निवासी ग्राम - सीमन, जिला कैथल, हरियाणा