विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kanwar Yatra 2023: रामपुर में कावड़ियों पर पथराव, दो पक्षो में हुआ बवाल; भारी पुलिस बल तैनात

By Jagran NewsEdited By: Narender Sanwariya
Published: Sat, 15 Jul 2023 02:11 AM (IST)

कावड़िए और वर्ग विशेष के लोग आमने सामने आने पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई। सूचना मिलने पर सीओ ...और पढ़ें

Kanwar Yatra 2023: रामपुर में कावड़ियों पर पथराव, दो पक्षो में हुआ बवाल; भारी पुलिस बल तैनात
Kanwar Yatra 2023: रामपुर में कावड़ियों पर पथराव, दो पक्षो में हुआ बवाल; भारी पुलिस बल तैनात

विकासनगर, जागरण संवाददाता। सहसपुर के अंतर्गत रामपुर में हरिद्वार से जल भरकर आ रहे कावड़ियों पर अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मामला संवेदनशील होने पर आसपास कई थानों की पुलिस मौके बुलाई गई। सीओ विकासनगर और एसपी देहात ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। माहौल खराब होता देख क्षेत्र में पीएसी लगाई गई है।

आक्रोशित कांवड़ियों ने घटना को लेकर सेलाकुई में जाम लगा दिया। समाचार लिखे जाने तक रामपुर में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस को ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा। शुक्रवार रात को कावड़िए हरिद्वार से गंगाजल भरकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। जैसे ही कावड़ी सेलाकुई पुल क्रास कर रामपुर गांव से गुजरे तो किसी ने कावड़ियों पर पत्थराव कर दिया। कावड़ियों पर पत्थर फेंकने पर कावड़िये आक्रोशित हो गए।

कावड़िए और वर्ग विशेष के लोग आमने सामने आने पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई। सूचना मिलने पर सीओ विकासनगर बीएल शाह, थानाध्यक्ष सहसपुर गिरीश नेगी, थानाध्यक्ष सेलाकुई मोहन सिंह और पीएसी मौके पर पहुंची। देहरादून पावटा हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। हाईवे पर भीड़ जमा होने के कारण पुलिस ने सेलाकुई और सहसपुर क्षेत्र से ट्रैफिक को डायवर्ट किया।

कावड़ियों पर पथराव को लेकर हिंदू संगठन भी सक्रिय हो गए। बवाल की स्थिति देख पुलिस और पीएसी ने किसी तरह से स्थिति काबू में करने की कोशिश की। कावड़ियों को सेलाकुई में ही रोक दिया। मामले की गंभीरता को देख एसपी देहात कमलेश उपाध्याय भी मौके पर पहुंची। आक्रोशित कांवड़ियों ने सेलाकुई में जाम लगा दिया। समाचार लिखे जाने तक रामपुर पुलिस छावनी में तब्दील रहा। सेलाकुई में कावड़ियों और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता जमा रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि कांवड़ियों पर पत्थर मारने का आरोप है, इसकी जांच करवाई जा रही है। क्षेत्र में फोर्स तैनात कर दी गई है, इसके अलावा उन्होंने खुद मुस्लिम समुदाय के नेताओं से बात की है। जिन लोगों ने पत्थरबाजी का आरोप लगाया है, उनसे शिकायत मंगवाई गई है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। घटना को देखते हुए आसपास थानों की फोर्स और पीएसी तैनात की गई है। वह खुद पल-पल की अपडेट ले रहे हैं।