Move to Jagran APP

Joshimath Sinking: एनडीएमए की बैठक आज, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे दिल्ली

Joshimath Sinking राज्य सरकार ने जोशीमठ आपदा राहत के लिए दो हजार करोड़ के पैकेज का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है। आज होने वाली एनडीएमए की बैठक में इस प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा कई केंद्रीय मंत्रियों से भी मिलेंगे मुख्यमंत्री।

By Vikas dhuliaEdited By: Nirmala BohraPublished: Fri, 10 Mar 2023 06:12 AM (IST)Updated: Fri, 10 Mar 2023 06:12 AM (IST)
Joshimath Sinking: एनडीएमए की बैठक आज, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे दिल्ली
Joshimath Sinking: दिल्ली में शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एनडीएमए की बैठक में शामिल होंगे।

राज्य ब्यूरो, देहरादून: Joshimath Sinking: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिनी कुमाऊं दौरे के बाद गुरुवार शाम को दिल्ली पहुंच गए। दिल्ली में शुक्रवार को मुख्यमंत्री एनडीएमए की बैठक में शामिल होंगे, जिसमें जोशीमठ भूधंसाव आपदा की नवीनतम स्थिति पर चर्चा होगी।

loksabha election banner

प्रदेश सरकार ने जोशीमठ के लिए दो हजार करोड़ के राहत पैकेज का प्रस्ताव केंद्र को भेजा है, जिसे जल्द स्वीकृति मिलने की संभावना है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री, भारी उद्योग मंत्रालय डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से राज्य में इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन जल्द बनाने के लिए अनुरोध किया। उत्तराखंड में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स एवं बैटरी उत्पाद में निवेश के लिए सहायता का अनुरोध किया।

साथ ही ऑटोमोटिव उद्योग में नवाचार और नई तकनीक पर शोध एवं प्रोत्साहन के लिए उत्तराखंड में इंडस्ट्री पार्टनर के साथ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस शुरू करवाने का आग्रह किया ताकि प्रदेश में दक्षता विकास, औद्योगिक विकास के साथ साथ औद्योगिक निवेश भी आये। राज्य में निवेश बढ़ने से रोज़गार सृजन के अवसर बढ़ेंगे ।

केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने राज्य में औद्योगिक विकास के लिए केंद्र सरकार से हर संभव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया।

जोशीमठ के लिए लगभग दो हजार करोड़ के पैकेज का प्रस्ताव

दिल्ली में शुक्रवार को जोशीमठ आपदा को लेकर एनडीएम की बैठक होनी है। सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम के अनुसार सरकार ने केंद्र को जोशीमठ आपदा राहत के लिए लगभग दो हजार करोड़ के पैकेज का प्रस्ताव भेज दिया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय को भी यह प्रस्ताव भेजा गया है। सरकार ने जोशीमठ में आपदा से हुई क्षति व राहत कार्यों के आकलन के बाद यह प्रस्ताव तैयार किया है। समझा जा रहा है कि शुक्रवार को होने वाली एनडीएमए की बैठक में इस पैकेज पर निर्णय लिया जा सकता है।

मुख्यमंत्री एनडीएम की बैठक के अलावा शुक्रवार को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी भेंट करेंगे। सूत्रों के अनुसार राज्य में बिजली संकट की आशंका को देखते हुए मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्री से बिजली संकट से निबटने के लिए मदद का आग्रह कर सकते हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट के दौरान मुख्यमंत्री राज्य से संबंधित सामरिक विषयों के अलावा सीमांत गांवों को लेकर चर्चा कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शुक्रवार को दिल्ली में वह रक्षा मंत्री व केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से भेंट कर राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.