विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महासू महाराज के जागड़े में जौनसारी, हिमाचली और गढ़वाली लोक गायकों ने बांधा समा

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sat, 11 Sep 2021 12:30 PM (IST)

देहरादून जनपद के जौनसार में महासू महाराज के जागड़े के शुभ अवसर पर मंदिर समिति सलगा चिबोऊ की ओर से ...और पढ़ें

महासू महाराज के जागड़े में जौनसारी, हिमाचली और गढ़वाली लोक गायकों ने बांधा समा।
महासू महाराज के जागड़े में जौनसारी, हिमाचली और गढ़वाली लोक गायकों ने बांधा समा।

जागरण संवाददाता, विकासनगर (देहरादून)। महासू महाराज के जागड़े के शुभ अवसर पर मंदिर समिति सलगा चिबोऊ की ओर से आयोजन सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में जौनसारी व हिमाचली गढ़वाली लोक गायकों की धूम रही है। कार्यक्रम के मुख्य तिथि हरिश चंद सेमवाल सचिव उत्तराखंड शासन व वरिष्ठ अतिथि देव भूमि अस्पताल विकास नगर के चैरमेन डीआर शर्मा को फूल मालों से स्वागत व मंदिर की फोटो देखकर सम्मानित किया गया।

लोक गायक सिता राम शर्मा, प्रियंका पंवार, अतर शाह, सिताराम चौहान, अज्जू तोमर, खजान दत्त शर्मा, सन्नी दयाल, धर्मेंद्र पंरमार ने जौनसारी हिमाचली गढ़वाली गीतों की धूम से सभी को नचाया। लोक गायक सिताराम शर्मा ने 'लड़कियो को लगा मोबाइल का चस्का, लड़कों को लगा बाइको चस्का, बेटा मेरा भी रहना बस्का' गीत गाकर सबको झूमाया।

लोक गायिका प्रियंका पंवार ने महासू महाराज की वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत की। लोक गायक सन्नी दयाल ने 'में तेरा 15 गते फागुन झोझोडा शुणा ली गाया। लोक गायक अज्जू तोमर ने 'सावन भादो की आई बरसात, डाडे की कुरेड' गाया। सिताराम चौहान ने 'कोद का कदुवा जुआयक को गाने की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में अध्यक्ष शांति तोमर, भीम दत्त शर्मा, मुन्ना सिंह, खुशीराम शर्मा, जितेंद्र सिंह, रोहित नेगी और तुलसी सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:- देवदर्शन को उमड़े श्रद्धालु, मांगी खुशहाली की मन्नतें