विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री जसंवत सिंह के निधन पर सीएम रावत ने दी श्रद्धांजलि, कहा- देश ने खोया लोकप्रिय जननेता

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Sun, 27 Sep 2020 12:22 PM (IST)Updated: Sun, 27 Sep 2020 05:09 PM (IST)

Jaswant Singh Passes Away भाजपा के वरिष्‍ठ नेता जसवंत सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वो पिछले ...और पढ़ें

पूर्व केंद्रीय मंत्री के जसंवत सिंह के निधन पर सीएम रावत ने दी श्रद्धांजलि।
पूर्व केंद्रीय मंत्री के जसंवत सिंह के निधन पर सीएम रावत ने दी श्रद्धांजलि।

देहरादून, जेएनएन। Jaswant Singh Passes Away पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता जसवंत सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वो पिछले कई सालों से कोमा में थे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत तमाम राजनीतिक हस्तियों ने दुख जताया। सीएम रावत ने कहा कि वे एक लोकप्रिय जननेता और कुशल प्रशासक थे। वे केंद्रीय वित्तमंत्री, रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का रविवार को कार्डिएक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया है। 82 साल के जसवंत सिंह लंबे समय से बीमार थे और 25 जून को उन्हें आर्मी हॉस्पिटल भर्ती कराया गया था। उनके निधन से उत्तराखंड में भी हर कोई शोक में है। सीएम त्रिवंद्र सिंह रावत समेत तमाम नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट किया देश के वरिष्ठ राजनेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन से बेहद दुखी हूं। राष्ट्र के लिए अर्पित उनकी महत्वपूर्ण सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने आगे लिखा मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करता हूं। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने भी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट किया, उनके निधन की खबर से मन दुखी है। वे देश के एक सच्चे सेवक थे और अलग अलग भूमिकाओं में उन्होंने मातृभूमि के उत्कर्ष के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। 

यह भी पढ़ें: पूर्व राष्ट्रपति मुखर्जी के निधन पर उत्तराखंड की राज्यपाल और सीएम ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बहुआयामी व्यक्तित्व के थे धनी

जसवंत चार बार लोकसभा और पांच बार रहे राज्यसभा सदस्य 

पूर्व रक्षामंत्री जसवंत सिंह भारत के सबसे लंबे समय तक सेवारत सांसदों में से एक थे। उनके पास 1980 या 2014 के बीच लगातार दोनों सदनों में से किसी एक में सदस्यता रही है। सिंह भाजपा के टिकट पर पांच बार राज्यसभा (1980, 1986, 1998, 1999, 2004) और चार बार लोकसभा (1990, 1991, 1996, 2009) के लिए चुने गए।

यह भी पढ़ें: वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी विमला पंत का निधन, हरिद्वार में हुआ अंतिम संस्कार