विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री धामी का 'जन-जन की सरकार' अभियान बना सुशासन की मिसाल, इंटरनेट पर भी छाया

Published: Thu, 19 Feb 2026 08:26 PM (IST)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान उत्तराखंड में सुशासन की मिसाल बन गया है। ...और पढ़ें

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान दुनियाभर में इंटरनेट मीडिया पर भी ट्रेंड कर रहा है।

 ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान दुनियाभर में इंटरनेट मीडिया पर भी ट्रेंड कर रहा है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान प्रदेश में सुशासन की प्रभावी मिसाल बनकर उभरा है। खास बात यह है कि यह अभियान दुनियाभर में इंटरनेट मीडिया पर भी ट्रेंड कर रहा है, जो इसकी लोकप्रियता और जनभागीदारी को दर्शाता है।

यह कार्यक्रम केवल एक प्रशासनिक पहल नहीं, बल्कि शासन को सीधे जनता तक पहुंचाने की नई कार्यशैली के रूप में स्थापित हुआ है।

इसके माध्यम से सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि जनकल्याणकारी योजनाएं केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि दूरस्थ, पर्वतीय और सीमांत क्षेत्रों तक उनका वास्तविक लाभ पहुंचे।

अभियान के तहत अधिकारी स्वयं क्षेत्र में पहुंचकर जनसमस्याओं का मौके पर समाधान कर रहे हैं। इससे बड़ी संख्या में नागरिकों को तत्काल राहत मिली है और रिकार्ड स्तर पर लाभार्थियों की भागीदारी देखने को मिली है।

यह व्यवस्था प्रशासन को अधिक सक्रिय, उत्तरदायी और जनोन्मुखी बनाने में सहायक सिद्ध हो रही है।

शिकायतों के त्वरित निस्तारण, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और संवाद की खुली व्यवस्था ने जनता के विश्वास को भी मजबूत किया है।

सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, स्वरोजगार और खाद्य सुरक्षा जैसी योजनाओं का लाभ अब अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान प्रदेश में सुशासन, पारदर्शिता और विकास की नई परंपरा स्थापित कर रहा है।

यह पहल प्रशासन और जनता के बीच दूरी कम कर उत्तराखंड को अधिक जनकेंद्रित और प्रगतिशील राज्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

यह भी पढ़ें- देहरादून यूसीबी बैंक घोटाला: 9000 ग्राहक परेशान, सीएम धामी से सीबीआई जांच की मांग

यह भी पढ़ें- खेल भूमि बनने की दिशा में बढ़ रहा उत्तराखंड, डबल इंजन सरकार में खिलाड़ियों को मिल रही सुविधाएं: सीएम धामी