विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीएम मोदी की पोटली 27 लाख चेहरों पर बिखेरेगी खुशी, पढ़िए पूरी खबर

By Sunil NegiEdited By:
Published: Fri, 03 Apr 2020 01:30 PM (IST)Updated: Fri, 03 Apr 2020 09:46 PM (IST)

प्रधानमंत्री की पोटली से निकले पैकेज से प्रदेश के करीब 27 लाख लोगों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। ...और पढ़ें

पीएम मोदी की पोटली 27 लाख चेहरों पर बिखेरेगी खुशी, पढ़िए पूरी खबर
पीएम मोदी की पोटली 27 लाख चेहरों पर बिखेरेगी खुशी, पढ़िए पूरी खबर

देहरादून, राज्य ब्यूरो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पोटली से निकले पैकेज से प्रदेश के करीब 27 लाख लोगों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। असहाय और निराश्रित बुजुर्गों, विधवाओं, दिव्यांगों के साथ जनधन खाताधारकों के खाते में तीन माह की अतिरिक्त पेंशन पहुंचेगी। यह राहत राशि दो किस्तों में मिलेगी। सभी पात्र लोगों को पैसा मिलने में दिक्कत न हो, इसके लिए सरकार ने समाज कल्याण महकमे के साथ ही बैंकों को भी खाते दुरुस्त रखने को कहा है। लॉकडाउन की वजह से सबसे ज्यादा परेशानहाल गरीबों, असहायों, कमजोर और वंचित का बड़ा तबका है।

कोरोना से केंद्र और राज्य की सरकारें दो मोर्चों पर जंग लड़ रही हैं। एक मोर्चा कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकना है तो दूसरा मोर्चा लॉकडाउन की वजह से सबसे ज्यादा प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने का है। दूसरे मोर्चे पर भी सरकार राहत पहुंचाने का सिलसिला जारी रखे हुए। पंजीकृत श्रमिकों, असंगठित क्षेत्रों के अपंजीकृत श्रमिकों को राहत देने के कदम उठ चुके हैं तो अंत्योदय व राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के सभी परिवारों के साथ सामान्य राशनकार्डधारकों को भी मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। 

अब बारी वृद्धों, विधवाओं समेत सामाजिक सुरक्षा पेंशन के पात्रों और हाशिए पर खड़े व्यक्तियों के चेहरे पर खुशी बिखेरने की है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पैकेज का एलान कर चुके हैं। इससे प्रदेश में 6,87,881 लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ मिलेगा। इनके खातों में तीन माह की पेंशन अतिरिक्त पहुंचाई जाएगी। 

यह भी पढ़ें: Dehradun Lockdown: सामान्य होने लगी खाद्य पदार्थो के स्टॉक की स्थिति, आटे की आवक बढ़ी

प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत जन धन योजना के खाताधारकों के खाते में भी प्रति व्यक्ति प्रति माह 500 रुपये डाले जाएंगे। यह राशि भी तीन महीने के लिए दी जाएगी। प्रदेश में जन धन खातों की कुल संख्या 26,74, 654 है। इनमें से 20,04,032 खाते आधार से लिंक हो चुके हैं। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने कहा कि सभी पेंशनधारकों को पैसा मिलने में परेशानी न हो, इसके लिए समाज कल्याण महकमे को हिदायत दी गई है।

प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारकों की संख्या

  • वृद्धावस्था पेंशन-------4,47,890
  • विधवा पेंशन---------1,64,079
  • दिव्यांग पेंशन--------75,912

यह भी पढ़ें: Dehradun Lockdown: 500 में कॉम्बो पैक में राशन की होम डिलीवरी शुरू 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।