Move to Jagran APP

विनोद जैन चुने गए श्री दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष

श्री दिगंबर जैन समाज देहरादून के चुनाव में अध्यक्ष पद पर विनोद कुमार जैन ने सुनील कुमार जैन को 83 मतों से पराजित किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 May 2022 07:56 PM (IST)Updated: Mon, 16 May 2022 07:56 PM (IST)
विनोद जैन चुने गए श्री दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष
विनोद जैन चुने गए श्री दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, देहरादून : श्री दिगंबर जैन समाज देहरादून के चुनाव में अध्यक्ष पद पर विनोद कुमार जैन ने सुनील कुमार जैन को 83 मतों से पराजित किया। विनोद कुमार जैन को 339 व सुनील कुमार जैन को 256 मत पड़े। महामंत्री पद पर राजेश कुमार जैन निर्वाचित हुए। उन्होंने सुनील कुमार जैन को 224 पदों से पराजित किया। राजेश कुमार जैन को 401 मत पड़े। जबकि सुनील कुमार जैन को 177 मत पड़े।

loksabha election banner

श्री दिगंबर जैन समाज देहरादून कार्यकारिणी के रविवार को चुनाव हुए। सभी पदों के लिए मतदान हुआ। देर रात करीब 12 बजे परिणाम घोषित किए गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विपिन कुमार जैन ने प्रदीप कुमार जैन (सुमेर चंद जैन सर्राफा) को 48 मतों से हराया। विपिन कुमार जैन को 298 पद पड़े जबकि प्रदीप जैन को 250 पदों पर संतोष करना पड़ा। उपाध्यक्ष पद पर आशीष जैन 226 मदों से विजयी हुए। आशीष जैन को 393 मत पड़े, जबकि अजित कुमार जैन (बांगर सीमेंट)167 पद पड़े। मंत्री पर अर्जुन जैन ने राकेश कुमार जैन को 173 मतों से हराया। अर्जुन जैन को 360 मत पड़े, जबकि राकेश कुमार जैन को 187 वोट पड़े। कोषाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार जैन (पंचशील पार्क) ने कड़े मुकाबले में सुनील कुमार जैन (ओएनजीसी) को नौ मतों से हराया। अनिल कुमार जैन को 260 मत पड़े, जबकि सुनील जैन को 251 मत पड़े। राकेश कुमार जैन निर्विरोध लेखा निरीक्षण चुने गए। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में अमित जैन (बृज सेल्स), अशोक जैन, गौरव जैन, जिनेंद्र कुमार जैन, मुकेश जैन (रोड़वेज वाले), नितिन जैन, प्रवीण कुमार जैन व विनय कुमार जैन (नेशनल बुक डिपो) निर्वाचित हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.