जागरण फिल्म फेस्टिवल: गढ़वाली की ध्वनि ने खींचा, इसलिए गढ़वाल में ही बनाई फिल्म
जागरण फिल्म फेस्टिवल में निर्देशक सुदीप सोहनी ने अपनी फिल्म 'जग्गू एंड मागाहारी' के निर्माण की यात्रा साझा की। उन्होंने ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। जागरण फिल्म फेस्टिवल में ‘जग्गू एंड मागाहारी’ देखने के बाद दर्शकों ने फिल्म के निर्देशक सुदीप सोहनी से संवाद किया।
मध्य प्रदेश के रहने वाले निर्देशक से दर्शकों ने जब उनकी यात्रा और उत्तराखंड से जुड़ाव के बारे में सवाल किया तो उन्होंने बताया कि उत्तराखंड से उनका विशेष लगाव रहा है और गढ़वाली भाषा की ध्वनि उन्हें इतनी आकर्षित करती है कि उन्होंने तय किया कि फिल्म गढ़वाल में ही बनाई जाएगी।
गढ़वाली परिवेश और भाषा में ढाला
बताया कि फिल्म की कहानी पर उन्होंने लंबे समय तक कलाकारों और टीम के साथ बैठकर चर्चा की। कहानी को पहले हिंदी में समझा और फिर उसे गढ़वाली परिवेश और भाषा में ढाला गया।
यह भी पढ़ें- जागरण फिल्म फेस्टिवल: जेएफएफ के दूसरे दिन हनुमान अंश सहित दिखाई जाएंगी सात फिल्म, बातचीत सत्र रहेगा खास
फिल्म की शूटिंग ढलानी गांव में हुई। उन्होंने दादी की भूमिका निभाने वाली कविता, भगवती, अमन इकबाल और विवेक शर्मा समेत पूरी टीम के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। सुनील सोहनी ने कहा कि कहानी को पर्दे तक पहुंचाने में कलाकारों और स्थानीय लोगों का सहयोग लगातार मिला।
दर्शकों से बातचीत के दौरान सोहनी ने फिल्म की शैली और अपनी सिनेमाई प्रेरणाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि वह ईरानी सिनेमा से काफी प्रभावित रहे हैं और उसकी सहजता तथा कहानी कहने के तरीके ने उन्हें प्रभावित किया है। इसी दृष्टिकोण को अपनी फिल्म में भी बरतने की कोशिश की गई। इस दौरान दर्शकों ने भी फिल्म की पूरी टीम के साथ सेल्फी ली और उनसे बातचीत भी की।
