उद्योगपति हिंदुजा बंधु पहुंचे ऋषिकेश, मुख्यमंत्री ने की मुलाकात
देश के प्रख्यात उद्योगपति हिंदुजा बंधुओं से मिलने मुख्यमंत्री हरीश रावत आज शाम परमार्थ निकेतन पहुंचे।
ऋषिकेश (देहरादून)। देश के प्रख्यात उद्योगपति हिंदुजा बंधुओं से मिलने मुख्यमंत्री हरीश रावत आज शाम परमार्थ निकेतन पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने हिंदुजा बंधुओं से उत्तराखंड के औद्योगिक विकास के लिए सहयोग मांगा। हिंदुजा बंधु गोपीचंद अशोक व प्रकाश हिंदुजा के साथ मुख्यमंत्री ने एकांत में बात की। गोपीनाथ हिंदुजा ने बताया कि हिंदुजा परिवार हिंदुजा हॉस्पिटल मुंबई की तर्ज पर पंतनगर में अशोक लेलैंड संस्थान में हॉस्पिटल बनाने के साथ हरिद्वार में भी मुंबई की तर्ज पर हॉस्पिटल का निर्माण करेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि हिंदुजा बंधुओं ने उद्योगी विकास के लिए काफी बड़ा भरोसा हमें दिया है, जिसका अभी खुलासा करना उचित नहीं होगा।
पढ़ें:- इंतजार खत्म, फरवरी माह में तैयार हो जाएगा घोंटी पुल