विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एम्स ऋषिकेश में देश का पहला आयुष सेंटर खुला

By sunil negiEdited By:
Published: Thu, 04 Jun 2015 05:19 PM (IST)Updated: Thu, 04 Jun 2015 05:22 PM (IST)

गुरुवार को केंद्रीय राज्य मंत्री आयुष (स्वतंत्र प्रभार) श्रीपद नाईक ने एम्स ऋषिकेश में देश के पहले आयुष सेंटर का उद्घाटन किया।

News Article Hero Image

ऋषिकेश। गुरुवार को केंद्रीय राज्य मंत्री आयुष (स्वतंत्र प्रभार) श्रीपद नाईक ने एम्स ऋषिकेश में देश के पहले आयुष सेंटर का उद्घाटन किया।
आयुष सेंटर के उद्घाटन के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड जैव विविधता का प्रदेश है। यहां उत्पादित होने वाली दुर्लभ जड़ी-बूटियों का लाभ पुरे विश्व को मिलेगा। उन्होंने कहा की एम्स के आयुष विभाग से मेडिकल रिसर्च को गति मिलेगी। आयुष की प्रमुख विद्या यूनानी चिकित्सा, होम्योपैथी, नेच्युरोपैथी व योगशिद्धि पर अनुसंधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 21 जून को विश्व योग दिवस पर भारत विश्व को आयुष का संदेश देगा।
पढ़ें-अब पटना में कैंसर रोगियों को दर्द से निजात दिलाएगा एम्स