Move to Jagran APP

भाजपा विकास में नहीं, जुमलेबाजी में माहिर : इमरान हुसैन

दिल्ली सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने रविवार शाम को दरगाह पिरान कलियर पहुंचकर दरगाह में चादरपोशी की। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा विकास नहीं जुमलेबाजी में माहिर है। इस दौरान उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी को जरूरी हिदायत भी दी।

By Sunil NegiEdited By: Published: Mon, 12 Oct 2020 03:17 PM (IST)Updated: Mon, 12 Oct 2020 03:17 PM (IST)
भाजपा विकास में नहीं, जुमलेबाजी में माहिर : इमरान हुसैन
कलियर दरगाह में जियारत करते दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री।

कलियर (हरिद्वार), जेएनएन। दिल्ली सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन  ने रविवार शाम को दरगाह पिरान कलियर पहुंचकर दरगाह में चादरपोशी की। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा विकास नहीं जुमलेबाजी में माहिर है। इस दौरान उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी को जरूरी हिदायत भी दी। 

loksabha election banner

दरगाह पहुंचे कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन ने कहा कि उनकी दरगाह में विशेष आस्था है। वह कोशिश करते हैं कि जब भी दरगाह से बुलावा आता है तो वह जियारत को पहुंच जाते हैं। यहां पर उनको सुकून मिलता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कोविड-19 को लेकर जो गाइडलाइन जारी की है, उसका सभी को पालन करना चाहिए। महामारी किसी को भी चपेट में ले सकती है। कहा कि आज देश के अंदर अजीब सी अराजकता का माहौल पैदा हो गया है। जनता अपने हक की आवाज तक नहीं उठा सकती है। साथ ही आज भाजपा से सवाल करना भी गलत हो गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के अंदर केजरीवाल सरकार ने शिक्षा एवं स्वास्थ्य में क्रांति की है। दिल्ली मॉडल को आज दूसरे राज्य भी अपना रहे हैं। 

भारतीय जनता पार्टी में सबके हित सुरक्षित

भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो राष्ट्र कल्याण एवं समाज उत्थान की बात करती है। भाजपा की कथनी एवं करनी में कोई अंतर नहीं है। पूरे विश्व में भाजपा सबसे बड़ा परिवार है। कार्यकर्त्‍ताओं की बदौलत ही पार्टी ने सफलता अर्जित की है। झबरेड़ा में जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने रविवार को इकबालपुर स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक के दौरान भाजपा कार्यकर्त्‍ताओं का उत्साहवर्द्धन किया।

रविवार को आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी संगठन को चलाने के लिए सबसे पहले अनुशासन जरूरी है। इसके बाद प्रशिक्षण और कार्ययोजना। भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंडल स्तर पर मंडल प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए प्रभारियों की नियुक्तियां की गई है। मंडल अध्यक्ष चंदन त्यागी ने कहा कि आज प्रदेश के अंदर कृषि कानून को लेकर एक भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है। कृषि कानून किसानों की भलाई के लिए है।

यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड में नया इतिहास लिखेगी आम आदमी पार्टी : राजिया बेग

समय के साथ किसानों को भी अब बदलना होगा। उन्हें तय करना होगा कि वह कौन सी फसल तैयार करेंगे और किसे बेचेंगे। सरकार ने किसान को आजादी देने का काम किया है। इस मौके पर मनोज नायक, सुबोध राकेश, डॉ. रामपाल सिंह, देवी सिंह राणा, धर्मपाल प्रधान, राजेश त्यागी, प्रवीण प्रधान, शिव कुमार प्रधान, केहर सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: सत्ता के गलियारे से : फ्रंटफुट पर त्रिवेंद्र, ताबड़तोड़ बैटिंग


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.